PhonePe Blogs Main Featured Image

Trust & Safety

कैश ऑन डिलीवरी (COD) फ़्रॉड से कैसे बचें? जानिए सतर्क रहने और सुरक्षित ऑनलाइन शॉपिंग करने के आसान तरीके

PhonePe Regional|5 min read|18 November, 2026

URL copied to clipboard

ई-कॉमर्स में आई तेज़ी, खासकर वैश्विक महामारी के बाद, के साथ वैध व्यवसायों में वृद्धि हुई है और इसी के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़े हैं। कैश ऑन डिलीवरी (COD) एक सुविधाजनक पेमेंट विकल्प के रूप में लोकप्रिय हुआ है, खासकर उनके लिए जो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने में हिचकिचाते हैं। लेकिन इस तरीके ने उन स्कैमर्स को भी आकर्षित किया है जो अनजान कंज्यूमर का फायदा उठाना चाहते हैं। जैसे-जैसे लोग अपनी जरूरतों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की ओर बढ़ रहे हैं, यह ज़रूरी हो गया है कि वे इस पेमेंट माध्यम से जुड़े संभावित जोखिमों से सतर्क रहें।

इसका अर्थ क्या है:

डिलीवरी और कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर, मुख्य रूप से आपसी भरोसे पर टिके होते हैं, और इसी कारण धोखेबाज इन्हें निशाना बनाना पसंद करते हैं।

आधिकारिक कुरियर होने का नाटक करके या कंपनी की नकली ब्रांडिंग का उपयोग करके, धोखेबाज जल्दबाजी की स्थिति पैदा करते हैं, जिससे तुरंत पेमेंट अप्रूव करने या संवेदनशील अकाउंट डिटेल्स देने का दबाव बनता है। इस स्थिति में वे खुदको एक सामान्य डिलीवरी करने वाले व्यक्ति के रूप में पेश करते हैं – जिससे यह एक खतरनाक स्थिति बन जाती है। इसमें सबसे सावधान डिजिटल पेमेंट यूजर भी धोखा खा सकते हैं।

COD फ्रॉड कैसे काम करता है?

आखिरकार सबकुछ बुनियादी इंसानी मनोविज्ञान पर ही निर्भर करता है। धोखेबाज सोशल इंजीनियरिंग का सहारा लेकर जल्दबाज़ी की स्थिति बनाते हैं। इससे वे लोगों को यह भरोसा दिलाते हैं कि तथ्यों को दोबारा चेक करने के लिए एक पल भी ठहरना भारी नुकसान का कारण बन जाएगा। यह चालाकी भरी रणनीति कुछ छूट जाने के डर पर टिकी होती है, चाहे वह किसी लाभदायक डील के हाथ से निकल जाने का डर हो या आने वाले पैकेज के ना मिलने का। उसी हड़बड़ी में, अधिकतर लोग सामान्य तौर पर किया वाला स्टैंडर्ड सेफ्टी चेक छोड़ देते हैं।

डिलीवरी और पेमेंट के नाम पर धोखेबाज़ आजकल इन आम तरीकों से लोगों को निशाना बनाते हैं:

1. नकली COD ऑर्डर और मिलीभगत वाले कूरियर

एक धोखेबाज़ बिना बताए “कैश ऑन डिलीवरी” पैकेज आपके दरवाज़े पर भेज देता है। कूरियर तब तक आपको पार्सल खोलने या चेक करने नहीं देता, जब तक आप पहले पेमेंट ना कर दें, और वह आपको आधिकारिक ब्रांडिंग वाला छपा हुआ QR कोड थमा देता है। जैसे ही आप QR स्कैन करके पेमेंट करते हैं, आपका पैसा सीधे धोखेबाज़ के निजी अकाउंट में चला जाता है और आपके हाथ में एक ऐसा बॉक्स रह जाता है जिसमें अंदर कुछ नहीं होता है।

2. हाई-वैल्यू “एडवांस पेमेंट” डील

धोखेबाज़ लुभावनी छूट पर हाई-वैल्यू सामान को लिस्ट करते हैं और उत्सुक खरीदारों को प्री-पेड या कैश ऑन डिलीवरी में बड़ी मात्रा में ऑर्डर देने के लिए लुभाते हैं। लेकिन, डिलीवरी पार्सल में केवल बेकार की चीज़ें होती है, और एक बार पैसा दे देने पर विक्रेता बिना कोई सुराग छोड़े गायब हो जाता है।

COD फ्रॉड को कैसे पहचानें: किन परिस्थितियों से सावधान रहें!


स्थिति 1: अनजान COD का जाल

जब सीमा ऑफिस में व्यस्त होती हैं, एक डिलीवरी एजेंट उनके घर पहुँचता है। घर पर अकेली मौजूद उनकी माँ दरवाज़ा खोलती हैं। शिपिंग लेबल पर सीमा का नाम, फोन नंबर और पता सही-सही छपा देख, उनकी माँ मान लेती हैं कि ऑर्डर सीमा ने ही किया है और पार्सल लेने के लिए UPI से ₹800 का पेमेंट कर देती हैं। जब सीमा को इसकी जानकारी मिलती है, वे अपनी ऑर्डर हिस्ट्री चेक करती हैं और कन्फर्म करती हैं कि उन्होंने कोई खरीदारी नहीं की थी। पैकेज खोलने पर उन्हें सस्ते, एक्स्पायर हो गए कॉस्मेटिक्स मिलते हैं।

स्थिति 2: बीच में रोके गए ऑर्डर का स्कैम

आरती, जो अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं, एक अनजान ई‑कॉमर्स वेबसाइट से आइटम खरीदती हैं और कैश ऑन डिलीवरी (COD) का विकल्प चुनती हैं। कुछ दिन बाद, उन्हें “ऑउट फॉर डिलीवरी” का नोटिफिकेशन मिलता है और काम पर रहते हुए ही एक अनजान कूरियर सेवा का कॉल आता है। आदतन वह पहले से ही पेमेंट करती हैं, इसलिए वह एजेंट से UPI QR कोड शेयर करने को कहती हैं, दूर से ही पेमेंट पूरा कर देती हैं, और उन्हें पैकेज बिल्डिंग सिक्योरिटी के पास छोड़ने के लिए कहती हैं। शाम को जब वह बॉक्स खोलती हैं, तो उसमें बेकार आइटम होते हैं और कोई ऑर्डर इनवॉइस नहीं होता। जब वह शॉपिंग पोर्टल में लॉग इन करती हैं, तो उन्हें पता चलता है कि उनका असली ऑर्डर अभी ट्रांजिट में ही है- उनकी शिपिंग डिटेल्स लीक हो गई थीं या उनका दुरुपयोग करके पहले एक नकली COD डिलीवरी भेज दी गई थी।

वास्तविक जीवन में इसका क्या प्रभाव पड़ता है?

इनमें से किसी डिलीवरी फ्रॉड में फँसना केवल मामूली आर्थिक नुकसान तक सीमित नहीं रहता। इसका प्रभाव आम तौर पर तीन बड़े तरीकों से पड़ता है:

  • प्रत्यक्ष वित्तीय नुकसान: आखिर में आपको अपनी मेहनत की कमाई नकद में सस्ते नकली माल, खाली डिब्बों, या ऐसी डिजिटल सेवा के लिए चुकानी पड़ जाती है जो कभी मिलती ही नहीं।
  • अकाउंट सुरक्षा से समझौता: अगर आप कॉल-फॉरवर्डिंग कोड डायल करने या OTP शेयर करने के लिए बहलाए-फुसलाए जाएँ, तो धोखेबाज़ आपकी प्राइमरी फोन लाइन को अपने कंट्रोल कर ले सकते हैं, आपके WhatsApp को एक्सेस कर सकते हैं, और आगे फ्रॉड के लिए आपके बैंकिंग ऐप्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • डिजिटल भरोसे में कमी: क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन में जहाँ चार्जबैक कराना आसान होता है, वहीं तुरंत होने वाले UPI पेमेंट एक बार हो जाएँ तो फाइनल होते हैं। एक बार वह पैसा आपके अकाउंट से निकल जाए, तो उसे वापस पाना लगभग नामुमकिन होता है – जिससे डिजिटल पेमेंट से मिलने वाली सुविधा और मन का सुकून बिगड़ जाता है।

ऐसी स्थितियों से बचने के लिए, PhonePe जैसे प्लेटफार्म सुरक्षा संकेत दिखाते हैं, जैसे हाई-रिस्क टैग किए गए नंबर या मर्चेंट नाम मैच नहीं करना। ये चेतावनियाँ तभी असरदार होती हैं, जब यूजर ट्रांजेक्शन पूरा करने से पहले रुक कर इन्हें पढ़ें।

स्वयं को कैसे सुरक्षित रखें और एक कदम आगे रहें

सुरक्षित रहने के लिए आपको ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा छोड़ने की ज़रूरत नहीं है। कुछ आसान नियम आपके पैसे और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं

  • किसी भी बनावटी जल्दबाज़ी को चेतावनी का संकेत मानें। अगर कोई डिलीवरी ड्राइवर या “सपोर्ट एजेंट” ज़ोर देकर कहे कि आप अभी तुरंत पेमेंट करें, वरना जुर्माना लगेगा, तो रुकें। जल्दबाज़ी धोखेबाज़ों का सबसे बड़ा हथियार होता है।
  • शिपिंग की जानकारी के लिए, हमेशा वेबसाइट चेक करें और डिलीवरी स्टेटस सिर्फ वेरिफाइड चैनल्स के माध्यम से कन्फर्म करें।
  • COD मैसेज को नज़रअंदाज़ न करें, और यदि यह ऑथराइज मैसेज नहीं है तो इसे तुरंत रिपोर्ट करें, क्योंकि हो सकता है किसी ने आपकी जानकारी का दुरुपयोग किया हो।
  • COD के माध्यम से पेमेंट करने से पहले चेक कर लें। जब तक पार्सल आपके हाथ में ना हो और आप अंदर की सामग्री को चेक ना कर लें, तब तक किसी भी कैश ऑन डिलीवरी पेमेंट को ऑथराइज ना करें।
  • प्राप्तकर्ता का नाम वेरिफाई करें। “पेमेंट करें,” पर टैप करने से पहले, कन्फर्मेशन स्क्रीन पर यह चेक करें कि पैसा किसी आधिकारिक तौर पर रजिस्टर की गई कॉरपोरेट संस्था को जा रहा है, ना कि किसी अन-वेरिफाईड व्यक्ति की पर्सनल UPI आईडी पर।
  • ऐप में आने वाली चेतावनियों पर ध्यान दें। इन-ऐप सिक्योरिटी पॉप-अप्स या अनवेरिफाइड/हाई-रिस्क  बेनेफिशरीज से जुड़ी चेतावनियों को यूँही अनदेखा ना करें। आपका बैंकिंग ऐप उन्हें किसी वजह से फ्लैग कर रहा है।
  • बड़ी राशि वाले ट्रांजेक्शन अपनी तरफ से भी दोबारा चेक करें। यदि आप बड़ी राशि का पेमेंट कर रहे हैं, तो चैट विंडो से बाहर निकलें और मैन्युअल रूप से प्राप्तकर्ता की डिटेल्स और राशि को दोबारा चेक करें।
  • अनजान वेबसाइटों, खासकर जिनका ट्रस्ट स्कोर कम हो, से बेहद सावधान रहें; इसे आप वेबसाइट का नाम सर्च करें या रिव्यू पढ़कर चेक कर सकते हैं।

यदि आप किसी फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, तो क्या करें

यदि आपको पता चल जाता है कि आप किसी स्कैम के शिकार हो गए हैं, तो तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं। ऐसे में हर एक सेकंड बहुत कीमती होता है।

PhonePe पर रिपोर्ट करें:

  • PhonePe कस्टमर केयर: 080-68727374 / 022-68727374 कॉल करें
  • लॉगिन लेवल की समस्याएँ: https://support.phonepe.com/ के माध्यम से टिकट रेज करें
  • सोशल मीडिया पर रिपोर्ट करें:
  • शिकायत निवारण: PhonePe शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

अधिकारियों को रिपोर्ट करें:

  • साइबर क्राइम सेल: साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें या 1930 पर कॉल करें।
  • डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्युनिकेशन (DOT): संचार साथी पोर्टल पर चक्षु सुविधा के ज़रिए संदिग्ध मैसेज, कॉल, या WhatsApp/Telegram फ्रॉड की रिपोर्ट करें।

महत्वपूर्ण रिमाइंडर— PhonePe कभी भी गोपनीय या व्यक्तिगत जानकारी नहीं माँगता है। यदि PhonePe से होने का दावा करने वाले सभी ईमेल phonepe.com डोमेन से नहीं हैं, तो उन्हें अनदेखा करें। यदि आपको फ्रॉड का संदेह है, तो कृपया तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें। 

Keep Reading