PhonePe Blogs Main Featured Image

Trust & Safety

धोखाधड़ी वाले सब्सक्रिप्शन मैंडेट को कैसे पहचानें

PhonePe Regional|3 min read|19 May, 2026

URL copied to clipboard

सब्सक्रिप्शन मैंडेट या ऑटोपे एक निर्देश है जो आप अपने बैंक को देते हैं। इससे आपके अकाउंट से OTT सब्सक्रिप्शन, बिजली बिल या EMI जैसे पेमेंट के लिए पैसे ऑटोमैटिक ही कट जाते हैं। जहाँ एक तरफ सब्सक्रिप्शन मैंडेट ने मैन्युअली शेड्यूल किए जाने वाले पेमेंट की जगह ले ली है और रीकरिंग पेमेंट को बहुत आसान और स्मूथ बना दिया है, वहीं इस डिजिटल सुविधा के साथ साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कुछ जोखिम भी सामने आते हैं।

धोखेबाज, ऑटोपे फीचर का गलत फायदा उठाते हैं और आपको ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ या ‘मैंडेट अप्रूवल’ भेजते हैं। उनको लगता है कि आप जल्दबाजी में उस पर क्लिक कर देंगे । वे किसी अनजान या फर्जी फ़ोन नंबर से “बिजली बिल पेंडिंग”, “लॉटरी टैक्स प्रोसेसिंग” या “KYC अपडेट फ़ीस” के तौर पर इन्हें भेज सकते हैं।

धोखाधड़ी वाले मैंडेट को कैसे पहचानें

कुछ आसान संकेतों से धोखाधड़ी वाली मैंडेट रिक्वेस्ट को पहचाना जा सकता है। आपको बस इन बातों का ध्यान रखना है:

  1. वन टाइम या रिकरिंग पेमेंट टाइप: यदि आप सिर्फ़ एक बार बिजली बिल का पेमेंट कर रहे हैं, तो आपको अप्रूवल रिक्वेस्ट पर कभी भी “रिकरिंग” शब्द नहीं दिखेगा। किसी भी अनुरोध को अप्रूव करने से पहले मैसेज को बहुत ध्यान से पढ़ें । यह भी चेक करें कि पेमेंट का अनुरोध किसी वेरिफ़ाइड बिलर (जैसे BESCOM या Jio) से आया है, न कि किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से। PhonePe पर वेरिफ़ाइड बिलर्स की पहचान उनके ग्रीन टिक से होती है।
  2. वेरिफ़ाई करें: यदि आपको कोई शक होता है कि यह मैंडेट असली या फर्जी  है, तो अपनी PhonePe प्रोफ़ाइल > ऑटोपे सेटिंग्स में जाकर चेक करें। यदि वहां आपको कोई ऐसा मैंडेट दिखे जिसे आपने सेट नहीं किया है, तो उसे बिना देर किए तुरंत डिलीट कर दें। 
  3. सोर्स चेक करें: असली मैंडेट हमेशा मर्चेंट के ऐप से शुरू होते हैं (जैसे आपने Netflix ऐप में ऑटोपे के लिए PhonePe को चुना हो), वहीं धोखाधड़ी वाले मैंडेट आमतौर पर किसी अनजान SMS लिंक या पॉप-अप के ज़रिए आते हैं ।

याद रखें, पैसे प्राप्त करने के लिए आपको कभी भी अपना UPI पिन दर्ज करने की ज़रूरत नहीं होती। यदि कोई आपसे कहता है कि “रिफंड पाने के लिए इस QR कोड को स्कैन करें”, तो समझ जाइए कि वो आपके साथ धोखाधड़ी कर रहा है।

PhonePe का प्री-डेबिट नोटिफ़िकेशन

PhonePe का मानना है कि आपके अकाउंट से पैसे कटने पर आपको कभी भी हैरानी नहीं होनी चाहिए। इसलिए, हमने सेफ़्टी लेयर तैयार की है: 24-घंटे का रिमाइंडर। देखिए यह कैसे काम करती है:

  1. चेतावनी: PhonePe पर सेट किए गए किसी भी रिकरिंग ऑटोपे के लिए, हम आपको पेमेंट कटने के तय समय से 24 घंटे पहले एक नोटिफ़िकेशन भेजते हैं।
  2. सुधार का अवसर: यदि आपको यह नोटिफ़िकेशन मिलता है और आप सोचते हैं, “अरे नहीं, मैं तो अब इस ऐप का उपयोग ही नहीं करता!“, तो आपके पास उस ऑटोपे को डिलीट करने के लिए पूरे 24 घंटे होते हैं। इसके लिए बस अपनी PhonePe प्रोफाइल > ऑटोपे सेटिंग्स में जाएं और उस मैंडेट को डिलीट कर दें। 

PhonePe सेफ़्टी टिप: क्या आप जानते हैं कि आप ऑटोपे को पॉज भी कर सकते हैं? यदि आप छुट्टियों पर जा रहे हैं या बस कुछ समय के लिए किसी सेवा को उपयोग नहीं करना चाहते, तो आपको उसे पूरी तरह कैंसिल करने की ज़रूरत नहीं है। बस अपनी ऑटोपे सेटिंग्स में जाकर पॉज बटन दबाएं और पेमेंट को कुछ समय के लिए पॉज कर दें। 

यदि आप सब्सक्रिप्शन मैंडेट स्कैम के शिकार हो जाएं तो क्या करें

यदि आपको शक है कि आप शिकार हो गए हैं, तो तुरंत अपने PhonePe ऐप की “ऑटोपे सेटिंग्स” चेक करें और उस मैंडेट को कैंसिल कर दें। इसकी तुरंत रिपोर्ट करें, क्योंकि ऐसे समय में हर सेकंड कीमती होता है।

PhonePe पर रिपोर्ट करें:

  • PhonePe ऐप: हेल्प सेक्शन में जाकर शिकायत दर्ज करें।
  • PhonePe कस्टमर केयर: 80-68727374 या 022–68727374 पर कॉल करें।
  • सोशल मीडिया पर रिपोर्ट करें:
  • शिकायत निवारण: PhonePe शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

अधिकारियों को रिपोर्ट करें:

  • साइबर क्राइम सेल: साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें या 1930 पर कॉल करें।
  • डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्युनिकेशन (DOT): संचार साथी पोर्टल पर चक्षु सुविधा के ज़रिए संदिग्ध मैसेज, कॉल, या WhatsApp/Telegram फ्रॉड की रिपोर्ट करें।

महत्वपूर्ण रिमाइंडर— PhonePe कभी भी गोपनीय या व्यक्तिगत जानकारी नहीं माँगता है। यदि PhonePe से होने का दावा करने वाले सभी ईमेल phonepe.com डोमेन से नहीं हैं, तो उन्हें अनदेखा करें। अगर आपको फ्रॉड का संदेह है, तो कृपया तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें। 

Keep Reading