< Back
नेशनल पेंशन स्कीम के ये नियम और शर्तें (“NPS से जुड़े नियम और शर्तें”) एक कंप्यूटर-जनरेटेड इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड हैं, जिन्हें यथा-संशोधित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के साथ पठित, यथा-संशोधित सूचना प्रौद्योगिकी (इंटरमीडियरीज़ गाइडलाइंस ऐंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 के नियम 3 के तहत प्रकाशित किया गया है और इसके लिए किसी भी फ़िजिकल या डिजिटल हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है।
यहाँ उपयोग किए गए सभी बड़े अक्षरों वाले शब्दों का अर्थ नीचे दिए गए सेक्शन B (परिभाषाएँ) में निर्धारित अर्थ के अनुसार ही होगा।
A. परिचय
- NPS से जुड़े ये नियम और शर्तें, PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर, PhonePe लिमिटेड (पहले नाम ‘PhonePe प्राइवेट लिमिटेड’ था) (“PhonePe”) द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के आपके एक्सेस और उपयोग को नियंत्रित करती हैं।
- NPS सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आगे कोई भी निर्णय लेने से पहले, कृपया NPS से जुड़े इन नियमों एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, क्योंकि NPS से जुड़े इन नियमों एवं शर्तों में आपके कानूनी अधिकारों, उपायों और ज़िम्मेदारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। ये नियम और शर्तें आपके (“आप”) और PhonePe के बीच एक कानूनी रूप से बाध्यकारी एग्रीमेंट हैं।
- PFRDA द्वारा उपलब्ध कराई गई NPS ऑनबोर्डिंग प्रोसेस का लाभ उठाने के लिए PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर NPS सेवाओं को एक्सेस करने, नेविगेट करने या उपयोग शुरू करने का अर्थ यह है कि आप NPS से जुड़े इन नियमों एवं शर्तों तथा PFRDA और/या NPS पार्टिसिपेंट्स द्वारा समय-समय पर लागू किए गए किसी भी नियम के पालन के लिए सहमत हैं।
- NPS सेवाओं का लाभ उठाने के लिए PhonePe प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करने या NPS सेवाओं का लाभ उठाने के लिए PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी जानकारी रजिस्टर करने पर, आप NPS से जुड़े इन नियमों एवं शर्तों के अलावा, PhonePe के सामान्य नियमों एवं शर्तों (“सामान्य नियम और शर्तें”) के पालन के लिए भी सहमत होते हैं। NPS से जुड़े इन नियमों एवं शर्तों और सामान्य नियमों एवं शर्तों के बीच किसी भी प्रकार की विसंगति होने की स्थिति में, विसंगति की सीमा तक और सिर्फ़ यहाँ शामिल सेवाओं के संबंध में ये नियम और शर्तें मान्य होंगी।
- PhonePe प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके, आप PhonePe की गोपनीयता नीति में बताए गए अनुसार अपनी जानकारी के उपयोग के लिए सहमति देते हैं। यह गोपनीयता नीति यह स्पष्ट करती है कि जब आप PhonePe प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करते हैं, तो PhonePe आपकी व्यक्तिगत जानकारी को किस प्रकार प्रबंधित करता है।
B. परिभाषाएं
- “API” का अर्थ एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस है;
- “API गेटवे” का अर्थ उस टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर या ट्रांसमिशन और इंटीग्रेशन लेयर से है, जिसका स्वामित्व और संचालन NBSL के पास है। यह लेयर, NPS पार्टिसिपेंट्स के बीच स्टैंडर्ड API-आधारित इंटीग्रेशन्स के माध्यम से डेटा के सुरक्षित आदान-प्रदान और सूचना की रूटिंग को सुविधाजनक बनाती है, जो मुख्य रूप से अनुरोधों और जवाबों के रूप में होती है।
- “NBSL” का अर्थ NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड है;
- “NPS” का अर्थ PFRDA अधिनियम के अंतर्गत परिभाषित नेशनल पेंशन सिस्टम है;
- “NPS पार्टिसिपेंट्स” का अर्थ PhonePe (पेंशन एजेंट के रूप में), PoP, और API गेटवे से है;
- “NPS सेवाएं” का अर्थ है PhonePe द्वारा दी जाने वाली NPS ऑनबोर्डिंग सुविधा सेवाएं, जिसकी अनुमति PFRDA द्वारा दी गई है;
- “पेंशन एजेंट” का अर्थ ऐसे व्यक्ति से है, जिसे PFRDA द्वारा समय-समय पर निर्धारित किया जाता है। साथ ही, जिसे PoP द्वारा NPS के डिस्ट्रीब्यूशन को सुविधाजनक बनाने के लिए एक एग्रीमेंट के तहत नियुक्त किया जाता है, जिसमें सब्सक्राइबर्स की NPS में ऑनबोर्डिंग भी शामिल है;
- “PFRDA” का अर्थ पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी होगा;
- “PFRDA एक्ट” का अर्थ है पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी एक्ट, 2013, जिसमें समय-समय पर संशोधन किया गया है;
- “PhonePe प्लेटफ़ॉर्म” का अर्थ है वह सॉफ़्टवेयर/सॉफ़्टवेयर ऐप्लिकेशन/प्लेटफ़ॉर्म/वेबसाइट, जिसे PhonePe और/या उसकी सहयोगी कंपनियों द्वारा डेवलप किया गया है, जिसका स्वामित्व उनके पास है और/या जिसका संचालन वे करते हैं;
- “पॉइंट ऑफ प्रेजेंस” / “PoP” का अर्थ PFRDA एक्ट के तहत PFRDA के साथ एक ‘पॉइंट ऑफ प्रेजेंस’ के रूप में रजिस्टर्ड इंटरमीडियरी है, जो CRA के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से जुड़ने में सक्षम हो। इसका मुख्य कार्य अन्य कार्यों के साथ-साथ, फंड और निर्देश प्राप्त करना तथा उन्हें आगे भेजना, और सब्सक्राइबर्स को फंड का भुगतान करना है। NPS से जुड़े इन नियमों और शर्तों के संदर्भ में, PoP में Axis बैंक लिमिटेड, HDFC बैंक लिमिटेड, ICICI बैंक लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल होंगे।
C. नियम और शर्तें
- NPS सेवाओं को एक्सेस करने का विकल्प चुनकर, आप यह समझते हैं और सहमत होते हैं कि NPS को लागू कानूनों के अनुसार PFRDA द्वारा नियंत्रित किया जाता है और PhonePe, PFRDA विनियमनों के अंतर्गत कोई इंटरमीडियरी, पेंशन डिस्ट्रीब्यूटर या रेगुलेटेड एंटिटी नहीं है। PhonePe सिर्फ़ एक सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कार्य कर रहा है, जिसे PFRDA द्वारा अनुमति के अनुसार ऑनबोर्डिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए PFRDA दिशानिर्देशों के अनुरूप संबंधित PoP(s) के तहत एक पेंशन एजेंट माना गया है।
- आप समझते हैं, स्वीकार करते हैं, और सहमत होते हैं कि PhonePe PFRDA विनियमनों के अनुसार पूरी तरह से संबंधित PoP(s) के अधिकार और देखरेख के तहत, और संबंधित PoP(s) के निर्देशों और अनुमति के अनुसार कार्य करता है। PhonePe अन्य NPS पार्टिसिपेंट्स के बीच होने वाले ट्रांज़ेक्शन की पूर्ति, वैधता और पूर्णता पर कोई नियंत्रण नहीं रखता है और न ही इसके लिए ज़िम्मेदार है। PhonePe की भूमिका सब्सक्राइबर्स की ऑनबोर्डिंग को सुविधाजनक बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने, सब्सक्राइबर की जानकारी एकत्र करने और उसे PoP तक ट्रांसमिट करने, और ऑनबोर्डिंग के दौरान सब्सक्राइबर्स को फ्रंट-एंड यूज़र सहायता प्रदान करने तक सीमित है।
- PoP एक प्रमुख रेगुलेटेड इंटरमीडियरी है जो NPS के तहत सब्सक्राइबर्स की ऑनबोर्डिंग, ग्राहक की उचित जांच-पड़ताल और सेवाओं प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदार है। PhonePe, NPS के लिए किसी भी आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करने में अपने विवेक का प्रयोग नहीं करता है। PhonePe ग्राहक की पहचान, KYC अनुपालन, ग्राहक की उचित जांच-पड़ताल, जोखिम मूल्यांकन, PRAN जनरेशन, फंड को हैंडल करने या सेटलमेंट से जुड़े कार्य नहीं करता है।
- PhonePe, API गेटवे के माध्यम से NPS पार्टिसिपेंट्स के साथ मिलकर NPS सेवाएं उपलब्ध कराता है। आप समझते हैं, स्वीकार करते हैं, और सहमत होते हैं कि PhonePe द्वारा प्रदान की जाने वाली NPS सेवाओं में NPS पार्टिसिपेंट्स के कई बाहरी सिस्टम्स के साथ इंटीग्रेशन्स शामिल हैं। इसलिए, ऐसे बाहरी सिस्टम्स या इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण होने वाली तकनीकी या संचालन संबंधी समस्याओं से होने वाली किसी भी देरी, विफलता, रुकावट या ऑनबोर्डिंग के असफल होने के लिए PhonePe ज़िम्मेदार नहीं होगा, क्योंकि ये PhonePe के नियंत्रण से बाहर हैं।
- PhonePe, NPS से संबंधित किसी भी सेवा की पूर्ति के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा, जिसमें बिना किसी सीमा के निम्नलिखित शामिल हैं: (a) API गेटवे की उपलब्धता और/या फ़ंक्शनलिटी; (b) संबंधित PoP(s) द्वारा प्रदान की गई किसी भी जानकारी की सटीकता और/या पूर्णता (c) सफल PRAN जनरेशन और पूरी ऑनबोर्डिंग प्रोसेस का पूरा होना; (d) PhonePe द्वारा सुविधाजनक बनाई गई ऑनबोर्डिंग सेवाओं के अलावा NPS से संबंधित कोई भी ग्राहक सहायता सेवाएं; (e) संबंधित PoP(s) द्वारा किसी भी कारण से या बिना किसी कारण के किसी भी सेवा को कैंसिल किया जाना।
- PhonePe पूरी तरह से एक टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर और फ़्रंंट-एंड इंटरफ़ेस के रूप में कार्य करता है, ताकि NPS ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में आसानी से शामिल होने की सुविधा दी जा सके। PhonePe एक पॉइंट ऑफ प्रेज़ेंस, सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी या इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र के रूप में कार्य नहीं करता है।
- PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर NPS सेवाओं का उपयोग करने के लिए, आप यह प्रस्तुत करते हैं और वारंटी देते हैं कि:
- आप भारत के निवासी हैं;
- खाता खोलते समय आपकी आयु 18 से 85 वर्ष के बीच है;
- आपके पास एक पार्टिसिपेटिंग बैंक-PoP में पूरी तरह से KYC-अनुपालित बचत खाता है; और
- आप भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 के तहत कानूनी रूप से एक बाध्यकारी अनुबंध करने के लिए सक्षम हैं।
- प्लेटफ़ॉर्म पर NPS की प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर, आप PhonePe को अपनी सहमति देते हैं कि वह आपके मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, और ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के दौरान दी गई अन्य जानकारी को API गेटवे के ज़रिए संबंधित PoP तक सुरक्षित रूप से पहुँचाए, ताकि उस PoP के कोर बैंकिंग सिस्टम (“CBS”) से आपके पात्र और बैंक-वेरिफ़ाइड KYC खातों को प्राप्त किया जा सके।
- PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर होस्ट की गई NPS से संबंधित जानकारी संबंधित PoPs द्वारा प्रदान की जाती है और PhonePe ऐसी किसी भी जानकारी को ‘जैसी है’ के आधार पर सिर्फ़ प्रदर्शित करता है। PhonePe समय-समय पर संबंधित PoPs द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर, आपको बिना किसी पूर्व सूचना के, PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर होस्ट की गई NPS से संबंधित किसी भी जानकारी को बदल सकता है। NPS के संबंध में PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर होस्ट की गई किसी भी जानकारी पर भरोसा करने का विकल्प चुनकर, आप यह समझते हैं, सहमत होते हैं और स्वीकार करते हैं कि आप ऐसी जानकारी पर अपने भरोसे के संबंध में PhonePe के ख़िलाफ़ हो सकने वाले किसी भी और सभी दावों, कार्रवाई के अधिकारों और/या उपायों (कानून के अंतर्गत या अन्यथा) को स्पष्ट रूप से छोड़ते हैं। PhonePe स्पष्ट रूप से किन्हीं भी और सभी देनदारियों को अस्वीकार करता है और NPS से संबंधित किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या उपयोग के कारण होने वाले या उससे संबंधित किसी भी परिणाम के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता है। उपर्युक्त के बावजूद, पिछले परफ़ॉर्मेंस के संबंध में PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर प्रदर्शित कोई भी जानकारी पूरी तरह से सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय, निवेश या कानूनी सलाह नहीं माना जाएगा।
- आप समझते हैं, स्वीकार करते हैं और सहमत होते हैं कि PRAN जनरेशन और ऑनबोर्डिंग चार्ज़, प्रारंभिक योगदान और/या बाद के योगदानों का भुगतान आपके और संबंधित PoP(s) के बीच एक स्वतंत्र ट्रांज़ेक्शन है और PhonePe, PRAN जनरेशन और NPS सेवाओं से जुड़ी किसी भी अन्य कार्रवाई के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। ऑनबोर्डिंग चार्ज और प्रारंभिक योगदान के लिए भुगतान की गई कोई भी राशि सीधे संबंधित PoP(s) के निर्धारित खाते में भेजी जाती है और PhonePe किसी भी समय आपके फंड को अपने पास नहीं रखता, क्लियर नहीं करता, या सेटल नहीं करता है।
- PRAN जनरेशन, अकाउंट मेंटेनेंस, KYC वैलिडेशन, फंड मैनेजमेंट, या स्कीम की परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी शिकायतें PFRDA विनियमों के अंतर्गत, कानूनी रूप से निर्धारित NPS शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से या सीधे संबंधित PoP(s) और/या CRA के पास दर्ज की जानी चाहिए। NPS सेवाओं का लाभ उठाने के दौरान PhonePe प्लेटफ़ॉर्म के यूज़र इंटरफ़ेस से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या के मामले में, आप PhonePe ग्राहक सहायता से संपर्क कर सकते हैं।
- लागू कानून द्वारा अनुमत सीमा तक, आप PhonePe या उसके तृतीय-पक्ष विक्रेताओं, बिज़नेस पार्टनर या मार्केटिंग की सहयोगी कंपनियों से NPS सेवाओं, अपडेट, सूचना/प्रचार संबंधी ईमेल और/या उत्पाद घोषणाओं के संबंध में ईमेल, टेलीफोन और/या SMS के माध्यम से संचार प्राप्त करने के लिए सहमत हैं। लागू कानून द्वारा अनुमत सीमा तक, जिसमें भारतीय टेलीकॉम नियामक प्राधिकरण (“TRAI”) द्वारा बनाए गए नियम और विनियम शामिल हैं, आप अपने द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर पर सभी संचार प्राप्त करने के लिए सहमत हैं और सहमति देते हैं। भले ही, ऐसा मोबाइल नंबर लागू कानून के तहत डू नॉट डिस्टर्ब (“DND”) / नेशनल कस्टमर प्रेफरेंस रजिस्टर (“NCPR”) सूची के अंतर्गत रजिस्टर्ड हो। इस उद्देश्य के लिए, आप आगे PhonePe को अपनी जानकारी इसकी ग्रुप कंपनियों, PhonePe के थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर या किसी भी अधिकृत एजेंट के साथ साझा करने/प्रकट करने के लिए अधिकृत करते हैं।
- हालांकि, PhonePe यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाता है कि सभी संचार उचित रूप से भेजे जाएँ, लेकिन संपर्क जानकारी पर किसी भी प्रतिबंध, फोन नंबर का DND सूची के अंतर्गत रजिस्टर होना, ईमेल डेटा स्टोरेज की अपर्याप्तता, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की तकनीकी खराबी जैसी समस्याओं के कारण संचार भेजने में विफलता हो सकती है। उपर्युक्त को ध्यान में रखते हुए, PhonePe को किसी भी संचार के प्राप्त न होने के लिए ज़िम्मेदार या उत्तरदायी नहीं ठहराया जाएगा।
- आप स्वीकार करते हैं और सहमत हैं कि PhonePe के पास PhonePe प्लेटफ़ॉर्म और सेवाओं में और उनके संबंध में सभी कानूनी अधिकार, हक और हित हैं, जिसमें PhonePe प्लेटफ़ॉर्म और NPS सेवाओं में निहित कोई भी बौद्धिक संपदा अधिकार (चाहे वे अधिकार रजिस्टर्ड हों या नहीं) शामिल हैं। आप आगे यह भी स्वीकार करते हैं कि NPS सेवाओं में ऐसी जानकारी शामिल हो सकती है जिसे PhonePe द्वारा गोपनीय के रूप में निर्धारित किया गया है और आप PhonePe की पूर्व लिखित सहमति के बिना ऐसी जानकारी का खुलासा नहीं करेंगे। PhonePe प्लेटफ़ॉर्म की सामग्री में इसका लुक एंड फील (जैसे, टेक्स्ट, ग्राफिक्स, इमेज, लोगो और बटन आइकन), फोटोग्राफ, संपादकीय सामग्री, नोटिस, सॉफ्टवेयर और अन्य सामग्री शामिल है। यह संपूर्ण सामग्री PhonePe और इसके थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स अथवा उनके लाइसेंसर्स के स्वामित्व में होती है या उन्हें इसका लाइसेंस प्राप्त होता है, जैसा भी मामला हो। यह सामग्री लागू कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और अन्य कानूनों के तहत विधिवत सुरक्षित है। PhonePe इसके द्वारा आपको PhonePe प्लेटफ़ॉर्म और सेवाओं को एक्सेस करने और उनका उपयोग करने के लिए एक सीमित लाइसेंस प्रदान करता है। इस लाइसेंस के तहत किसी अन्य व्यक्ति, वेंडर या किसी अन्य तृतीय-पक्ष के लाभ के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी को डाउनलोड करना या उसकी कॉपी करना अथवा उसका रुपांतरित रूप तैयार करना, संशोधित करना, रिवर्स इंजीनियरिंग करना, रिवर्स असेंबल करना या अन्यथा किसी सोर्स कोड का पता लगाने का प्रयास करना, बेचना, असाइन करना, सब-लाइसेंस देना, सुरक्षा हित प्रदान करना या NPS सेवाओं में किसी भी अधिकार को अन्यथा स्थानांतरित करना शामिल नहीं है। आपके द्वारा किया गया कोई भी अनधिकृत उपयोग आपको दी गई अनुमति या लाइसेंस को समाप्त कर देगा।
- PhonePe प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके, आप निम्नलिखित कार्य न करने के लिए सहमत हैं:(i) किसी भी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए PhonePe प्लेटफ़ॉर्म या उसकी सामग्री का उपयोग नहीं करेंगे;(ii) कोई भी सट्टा, झूठा या कपटपूर्ण ट्रांज़ेक्शन या मांग बढ़ने के अनुमान से ट्रांज़ेक्शन नहीं करेंगे;(iii) PhonePe की स्पष्ट लिखित अनुमति के बिना किसी भी उद्देश्य के लिए किसी रोबोट, स्पाइडर, स्क्रैपर या अन्य स्वचालित साधनों अथवा किसी भी मैन्युअल प्रक्रिया का उपयोग करके PhonePe प्लेटफ़ॉर्म की किसी भी सामग्री या जानकारी को एक्सेस, मॉनिटर या कॉपी नहीं करेंगे; (iv) PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर किसी भी एक्सक्लूज़न हेडर्स में दिए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करेंगे या PhonePe प्लेटफ़ॉर्म तक एक्सेस को रोकने या सीमित करने के लिए अपनाए गए अन्य उपायों को बायपास, प्रतिबंधित या अनदेखा नहीं करेंगे; (v) ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करेंगे जो PhonePe के विवेक के अनुसार, PhonePe इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक अनुचित या असंगत रूप से बहुत अधिक भार डालती है या डाल सकती है; (vi) PhonePe की स्पष्ट लिखित अनुमति के बिना किसी भी उद्देश्य के लिए PhonePe प्लेटफ़ॉर्म के किसी भी हिस्से (जिसमें बिना किसी सीमा के, किसी भी उत्पाद/सेवा को खरीदने के लिए लिंक शामिल है) से डीप-लिंक नहीं करेंगे;(vii) PhonePe की पूर्व लिखित अनुमति के बिना PhonePe प्लेटफ़ॉर्म के किसी भी हिस्से को किसी अन्य वेबसाइट में “फ्रेम”, “मिरर” या अन्यथा शामिल नहीं करेंगे;(viii) कोई भी धोखाधड़ीपूर्ण आवेदन शुरू नहीं करेंगे या PhonePe/संबंधित PoP या किसी भी तृतीय-पक्ष के साथ/पर कोई धोखाधड़ी करने के लिए PhonePe प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग नहीं करेंगे; और (ix) PhonePe और/या संबंधित PoP को कोई भी गलत, अधूरा या झूठा डेटा/जानकारी प्रदान नहीं करेंगे।
- NPS सेवाएं “जैसी हैं” और “जैसी उपलब्ध हैं” के आधार पर प्रदान की जाती हैं। सिस्टम के सक्रिय रहने के समय, बिना किसी रुकावट के उपलब्धता या बिना किसी गड़बड़ी के डेटा भेजने के संबंध में PhonePe कोई व्यक्त या निहित वारंटी नहीं देता है।
- किसी भी स्थिति में PhonePe किसी भी अप्रत्यक्ष, परिणामी, आकस्मिक, विशेष या दंडात्मक हर्ज़ाने के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। इसमें बिना किसी सीमा के मुनाफ़े या राजस्व का नुकसान, व्यापार में रुकावट, व्यावसायिक अवसरों का नुकसान, डेटा का नुकसान या अन्य आर्थिक हितों का नुकसान शामिल है। चाहे ऐसा दावा कॉन्ट्रैक्ट, लापरवाही, अपकृत्य या किसी अन्य आधार पर किया गया हो, और जो NPS सेवाओं के उपयोग या उपयोग करने में असमर्थता के कारण हुआ हो। फिर चाहे ऐसा नुकसान किसी भी कारण से हुआ हो और उसकी देनदारी कॉन्ट्रैक्ट, अपकृत्य, लापरवाही, वारंटी या अन्यथा किसी भी कारण से हुई हो। PhonePe की देनदारी, यदि कोई हो, किसी भी स्थिति में पचास रुपये (₹50) से अधिक नहीं होगी।
- आप PhonePe, इसके सहयोगियों, और इसके/उनके संबंधित निदेशकों, शेयरधारकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, एजेंटों को उपरोक्त जानकारी, जिसमें आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भी शामिल है, NPS पार्टिसिपेंट्स के साथ साझा करने और/या प्रकट करने से जुड़े या उससे होने वाले या आपके द्वारा NPS से जुड़े इन नियमों एवं शर्तों के उल्लंघन से उत्पन्न होने वाले किसी भी और सभी दावों, देनदारियों, मांगों, नुकसानों, खर्चों, लागतों (अटार्नी के उचित शुल्क समेत), नियामक कार्रवाइयों, जुर्माने, दंडों या क्षतियों के खिलाफ सुरक्षित रखने और क्षतिपूर्ति करने के लिए बिना किसी शर्त के और स्पष्ट रूप से सहमत होते हैं।
- NPS के नियम और शर्तें, PFRDA अधिनियम और/या उसके तहत बने विनियमों सहित भारत के कानूनों के अनुसार शासित होंगी और उनके अनुसार ही उनका अर्थ लगाया जाएगा। NPS से जुड़े नियमों और शर्तों से उत्पन्न या उनसे संबंधित किसी भी कानूनी वाद, कार्यवाही या कार्रवाई का क्षेत्राधिकार विशेष रूप से बेंगलुरु, कर्नाटक स्थित सक्षम न्यायालयों के अधीन होगा।
- PhonePe कानूनी संशोधनों, PFRDA के निर्देशों या अपनी कार्यप्रणाली में सुधार के अनुसार, किसी भी समय इन NPS नियमों एवं शर्तों को बदलने या अपडेट करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। ऐसे किसी भी अपडेट के बाद, यदि आप NPS सेवाओं का उपयोग जारी रखते हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि आप इन बदली हुई शर्तों से पूरी तरह सहमत हैं।
- आप समझते हैं, सहमत होते हैं, और स्वीकार करते हैं कि यदि इन नियमों एवं शर्तों का कोई भी प्रावधान लागू कानूनों के तहत उल्लंघनकारी, गैर-कानूनी, अमान्य या अप्रवर्तनीय होता है, तो ऐसे उल्लंघन, अवैधता, अमान्यता या अप्रवर्तनीयता के कारण पूरे नियम और शर्तें अमान्य नहीं होंगे। ऐसे प्रावधान को इस हद तक संशोधित माना जाएगा जितना कि इसे मान्य, कानूनी और लागू करने योग्य बनाने के लिए आवश्यक हो और यदि कोई ऐसा संशोधन इसे मान्य, कानूनी और लागू करने योग्य नहीं बनाता है, तो इन नियमों एवं शर्तों का अर्थ इस प्रकार निकाला जाएगा मानो इनमें वह अमान्य प्रावधान शामिल ही नहीं था। इसके अलावा, इन नियमों एवं शर्तों के अन्य प्रावधानों या वचनों की वैधता, कानूनी वैधता, और प्रवर्तनीयता प्रभावित नहीं होगी और पक्षों के अधिकारों और ज़िम्मेदारियों का अर्थ उसी अनुसार निकाला जाएगा और उन्हें उसी प्रकार लागू किया जाएगा।
- PhonePe को इस एग्रीमेंट (इस एग्रीमेंट में सभी अधिकारों, कानूनी हितों, लाभों, हितों, दायित्वों और कर्तव्यों सहित) या इसके किसी भी हिस्से को अपने किसी भी सहयोगी और किसी भी हित-उत्तराधिकारी को सौंपने का अधिकार होगा। PhonePe इस एग्रीमेंट के तहत PhonePe के कुछ अधिकारों और जिम्मेदारियों को स्वतंत्र ठेकेदारों या अन्य तृतीय पक्षों को सौंप सकता है। आप हमारी पूर्व लिखित सहमति के बिना किसी भी व्यक्ति या एंटिटी को इस एग्रीमेंट को पूरी तरह या आंशिक रूप से नहीं सौंप सकते हैं। यह सहमति देना या न देना पूरी तरह से हमारे विवेक पर निर्भर करेगा।
- PhonePe के पास यह अधिकार है कि वह आपको बिना कोई पूर्व सूचना दिए, अपनी सेवा को अस्थायी या स्थायी रूप से बंद या निलंबित कर दे। आप इस बात से सहमत हैं कि NPS सेवाओं में किसी भी बदलाव या उन्हें बंद किए जाने के लिए, PhonePe किसी भी तरह से आपके प्रति ज़िम्मेदार नहीं होगा।