English | ಕನ್ನಡ | తెలుగు | বাংলা | தமிழ் | മലയാളം | ગુજરાતી | मराठी | অসমীয়া | ଓଡ଼ିଆ

    PhonePe पर आधार e-KYC की शर्तें

    आधार नंबर/VID और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को देकर, आप PhonePe को निम्नलिखित शर्तों के अनुसार अपनी आधार जानकारी का उपयोग करके अपना e-KYC करने की अनुमति देते हैं:

  • आप PhonePe को अपने आधार नंबर/VID की जानकारी का इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं. इस जानकारी को, PhonePe वॉलेट अपग्रेड के उद्देश्य से e-KYC प्रमाणीकरण के लिए UIDAI के पास जमा किया जाता है।
  • आप समझते हैं कि सफल प्रमाणीकरण होने पर, UIDAI मास्क किए गए आधार, डेमोग्राफ़िक जानकारी, पहचान की जानकारी, आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को PhonePe (सामूहिक रूप से, "सूचना") के साथ शेयर करेगा.
  • PhonePe केवल आपके PhonePe वॉलेट को अपग्रेड करने के लिए जरुरी वेरिफिकेशन के उद्देश्य से प्राप्त जानकारी का उपयोग करेगा।
  • आप किसी भी समय आधार e-KYC प्रक्रिया के हिस्से के रूप में ली गई अपनी e-KYC जानकारी को स्टोर करने के लिए हमें दी गई सहमति को कैंसिल कर सकते हैं। अपनी सहमति कैंसिल करने के लिए, कृपया ऐप में सहायता के माध्यम से हमारी सहायता टीम से संपर्क करें या https://support.phonepe.com पर अनुरोध करें।
  • आधार जमा करना पूरी तरह से स्वैच्छिक है और आप अपग्रेड किए बिना कम सीमा के साथ PhonePe वॉलेट का उपयोग जारी रखने का विकल्प चुन सकते हैं।
  • आपके द्वारा दी गई जानकारी सही नहीं पाए जाने या आपके द्वारा दी गई किसी भी गलत जानकारी के मामले में आप PhonePe या उसके अधिकारियों को जिम्मेदार नहीं ठहराएंगे।
  • किसी भी शिकायत संबंधी मार्गदर्शन या सहायता के लिए, आप ऐप में सहायता के माध्यम से ग्राहक सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं या https://support.phonepe.com पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या हमारे सहायता टीम को 080-68727374 / 022-68727374 पर कॉल कर सकते हैं।
    नियम एवं शर्तें | प्राइवेसी पॉलिसी | शिकायत पॉलिसी