PhonePe | Logo
Company
  • About Us
  • Careers
  • Press
  • Blog
Our Solutions
For Businesses
For Consumers
menu
Offline PaymentsAccept payments & get notified
menu
Offline Partner ProgramEnable in-store payments and grow your earnings
menu
Payment GatewayAccept online payments
menu
Payment AggregatorPayments made easy
menu
Payment Gateway PartnerRefer and earn commissions
menu
Payment LinksCreate links to collect payments
menu
Merchant LendingAccess business loans
menu
PhonePe AdsAdvertise on PhonePe apps
See Allright-arrow
menu
PaymentsManage all your payments seamlessly
menu
InsuranceSecure your financial future
menu
InvestmentsManage and grow wealth
menu
Consumer LendingPersonal loans made simple
menu
GoldInvest in digital gold
menu
PhonePe SBI Card
Credit Cards
Unlock rewards, simplify spending
menu
SilverInvest in digital silver
menu
PhonePe HDFC Bank
Credit Cards
Unlock rewards, simplify spending
menu
Travel & CommuteBook and pay for travel in seconds
menu
Wish Credit CardZero fee, max cashback
menu
Secured LendingSecure personal loans
Investor Relations
Contact Us
Trust & Safety
PhonePe | Hamburger Menu
✕
Home
Company
  • About Us
  • Careers
  • Press
  • Blog
Our Solutions
For Businessesarrow
icon
Offline Payments
icon
Offline Partner Program
icon
Payment Gateway
icon
Payment Aggregator
icon
Payment Gateway Partner
icon
Payment Links
icon
Merchant Lending
icon
PhonePe Ads
See all

For Consumersarrow
icon
Payments
icon
Insurance
icon
Investments
icon
Consumer Lending
icon
Gold
icon
PhonePe SBI Card
Credit Cards
icon
Silver
icon
PhonePe HDFC Bank
Credit Cards
icon
Travel & Commute
icon
Wish Credit Card
icon
Secured Lending
Investor Relations
Contact Us
Trust & Safety
Privacy Policy

फिक्स्ड डिपॉजिट डिस्ट्रीब्यूशन के नियम और शर्तें

Englishગુજરાતીதமிழ்తెలుగుमराठीമലയാളംঅসমীয়াবাংলাहिन्दीಕನ್ನಡଓଡ଼ିଆ
< Back

फिक्स्ड डिपॉज़िट – नियम और शर्तें

फिक्स्ड डिपॉज़िट के लिए ये नियम और शर्तें (“नियम और शर्तें”) एक कंप्यूटर से बनाया गया इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड है और इसे सूचना प्रौद्योगिकी (इंटरमीडियरी गाइडलाइन्स और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 के नियम 3 (समय-समय पर यथासंशोधित) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (समय-समय पर संशोधित) के तहत प्रकाशित किया गया है। इसमें किसी भी तरह के फ़िजिकल या डिजिटल हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है।

यहाँ उपयोग किए गए सभी बड़े अक्षरों वाले शब्दों का वही मतलब होगा जो नीचे दिए गए सेक्शन B (परिभाषाएँ) में बताया गया है।

  1. परिचय
    1. PhonePe लिमिटेड (जिसे पहले ‘PhonePe प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से जाना जाता था) (“PhonePe”) आपको (“आप”) Upswing प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने की सुविधा देती है। यह सुविधा फ़िक्स्ड डिपॉज़िट और उनसे जुड़े उन उत्पादों/सेवाओं के लिए है, जिन्हें आप वित्तीय संस्थानों से लेना चाहते हैं।
    2. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आगे बढ़ने से पहले कृपया इन नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि इनमें आपके कानूनी अधिकारों, समाधानों और ज़िम्मेदारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। ये नियम और शर्तें आपके और PhonePe के बीच एक कानूनी रूप से बाध्यकारी एग्रीमेंट हैं और ये सेवा तक आपके एक्सेस और इसके उपयोग को नियंत्रित करेंगी। आप स्वीकार करते हैं कि यह सेवा Upswing और/या संबंधित वित्तीय संस्थान के किसी भी नियम और शर्त के अनुपालन के अधीन है। यदि आप इन नियमों और शर्तों को नहीं समझते हैं या इनके किसी भी हिस्से से सहमत नहीं हैं, तो आपको इस सेवा का उपयोग करने के लिए आगे नहीं बढ़ना चाहिए। सेवा को एक्सेस करके या उसका उपयोग करके, आप इन नियमों और शर्तों से बाध्य होने के लिए सहमत हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं।
  2. परिभाषाएं
    1. “वित्तीय संस्थान” का अर्थ Upswing के पार्टनर बैंक / वित्तीय सेवा प्रदाता हैं;
    2. “फिक्स्ड डिपॉज़िट” का अर्थ Upswing प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए वित्तीय संस्थान द्वारा ऑफ़र की जाने वाली फिक्स्ड डिपॉज़िट और उससे जुड़े उत्पाद/सेवाएं;
    3. “PhonePe प्लेटफ़ॉर्म” का अर्थ वह सॉफ़्टवेयर/सॉफ़्टवेयर ऐप्लिकेशन/प्लेटफ़ॉर्म/वेबसाइट है जिसे PhonePe और/या उसकी सहयोगी कंपनियों द्वारा विकसित किया गया हो, जिसका स्वामित्व PhonePe और/या उसकी सहयोगी कंपनियों के पास हो और/या जिसे PhonePe और/या उसकी सहयोगी कंपनियों द्वारा संचालित किया जाता हो।
    4. “सेवा” का अर्थ PhonePe की उस सेवा से होगा जिसके ज़रिए आप PhonePe प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से Upswing प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करके फ़िक्स्ड डिपॉज़िट की सुविधा का लाभ ले सकते हैं;
    5. “Upswing” का अर्थ Upswing Financial Technologies प्राइवेट लिमिटेड है।
    6. Upswing प्लेटफ़ॉर्म” का अर्थ वह सॉफ़्टवेयर/सॉफ़्टवेयर ऐप्लिकेशन/प्लेटफ़ॉर्म/वेबसाइट, जिसे Upswing द्वारा विकसित किया गया है, जिसका स्वामित्व Upswing के पास है और/या जिसे Upswing संचालित करता है। यह वित्तीय संस्थानों के नेटवर्क के साथ जुड़ा हुआ है, ताकि आपको फिक्स्ड डिपॉज़िट की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। यह प्लेटफ़ॉर्म, PhonePe द्वारा नियंत्रित/संचालित नहीं किया जाता है और न ही PhonePe इसका रखरखाव करता है।
  3. नियम और शर्तें
    1. आपको फिक्स्ड डिपॉज़िट (डिपॉज़िट्स) का एक्सेस देने के लिए, PhonePe प्लेटफ़ॉर्म में Upswing प्लेटफ़ॉर्म के लिंक या रीडायरेक्शन की सुविधाएँ शामिल हैं।
    2. किसी भी फिक्स्ड डिपॉज़िट को एक्सेस करने का विकल्प चुनकर, आप स्पष्ट रूप से स्वीकार करते हैं और सहमति देते हैं कि आपको Upswing प्लेटफ़ॉर्म पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। साथ ही, आप यह भी समझते हैं कि PhonePe, Upswing प्लेटफ़ॉर्म का मालिक नहीं है और न ही इसे संचालित करता है, और इसके लिए किसी भी तरह से ज़िम्मेदार नहीं है।
    3. PhonePe सिर्फ़ एक सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर काम कर रहा है और आपको Upswing से जोड़ने की सेवा देता है, ताकि आप वित्तीय संस्थानों से फिक्स्ड डिपॉज़िट की सुविधा ले सकें।
    4. आप यह समझते हैं, स्वीकार करते हैं, और इस बात से सहमत हैं कि फिक्स्ड डिपॉज़िट, संबंधित वित्तीय संस्थान (संस्थानों) द्वारा Upswing के माध्यम से पेश किए जाते हैं, जैसा कि Upswing और ऐसे वित्तीय संस्थान (संस्थानों) के बीच हुए एग्रीमेंट के अनुसार तय है।
    5. PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर फिक्स्ड डिपॉज़िट (डिपॉज़िट्स)) से संबंधित जो भी जानकारी दी गई है, वह Upswing द्वारा उपलब्ध कराई गई है। यह जानकारी संबंधित वित्तीय संस्थान (संस्थानों) द्वारा Upswing के साथ साझा किए गए विवरण पर आधारित है। PhonePe ऐसी किसी भी जानकारी को ‘जैसा है’ के आधार पर प्रदर्शित करता है।
    6. PhonePe, समय-समय पर Upswing से मिली जानकारी के आधार पर, PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद फ़िक्स्ड डिपॉज़िट से जुड़ी किसी भी जानकारी को आपको बिना किसी पूर्व नोटिस के बदल सकता है।
    7. फ़िक्स्ड डिपॉज़िट के संबंध में PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद किसी भी जानकारी पर भरोसा करने का फ़ैसला करके, आप यह समझते हैं, सहमत होते हैं और मानते हैं कि ऐसी जानकारी पर अपने भरोसे के संबंध में PhonePe के ख़िलाफ़ आपके पास जो भी दावे, कानूनी कार्रवाई के अधिकार और/या उपाय (कानून के तहत या अन्यथा) हो सकते हैं, उन्हें आप साफ़ तौर पर छोड़ते हैं।
    8. PhonePe, फिक्स्ड डिपॉज़िट से जुड़ी किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या उपयोगिता से होने वाले किसी भी परिणाम के लिए सभी तरह के दायित्व से स्पष्ट रूप से मना करता है और कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता है।
    9. आप समझते हैं, मानते हैं और सहमत हैं कि फिक्स्ड डिपॉज़िट (डिपॉज़िट्स) के लिए ऐप्लिकेशन फ़ॉर्म को खास तौर पर Upswing मैनेज करता है, जिसे संबंधित वित्तीय संस्थान ने इसके लिए अधिकृत किया है। PhonePe प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए Upswing प्लेटफ़ॉर्म पर फिक्स्ड डिपॉज़िट की पेशकश करने वाले संबंधित वित्तीय संस्थान ही किसी भी फिक्स्ड डिपॉज़िट के लिए ऐप्लिकेशन को मंज़ूरी देते हैं।
    10. आप समझते हैं, मानते हैं, और सहमत हैं कि Upswing प्लेटफ़ॉर्म पर किसी भी फ़िक्स्ड डिपॉज़िट की बुकिंग आपके, Upswing और संबंधित वित्तीय संस्थान (वित्तीय संस्थानों) के बीच एक स्वतंत्र ट्रांज़ेक्शन है। साथ ही, PhonePe फ़िक्स्ड डिपॉज़िट बनाने, उस पर ब्याज के भुगतान, फ़िक्स्ड डिपॉज़िट की राशि (राशियों) को समय से पहले निकालने या फ़िक्स्ड डिपॉज़िट (फ़िक्स्ड डिपॉज़िट्स) से जुड़ी किसी भी अन्य गतिविधि में शामिल या उसके लिए ज़िम्मेदार नहीं है।
    11. PhonePe, फिक्स्ड डिपॉज़िट से जुड़ी किसी भी सेवा को पूरा करने के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा, जिसमें ये शामिल हैं (लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं):
      1. Upswing प्लेटफ़ॉर्म की उपलब्धता और/या कार्यक्षमता;
      2. Upswing प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता और/या पूर्णता;
      3. आपको कोई फिक्स्ड डिपॉज़िट शुरू करने/बुकिंग और किसी भी फिक्स्ड डिपॉज़िट की बुकिंग के दौरान आने वाली कोई भी समस्या;
      4. फिक्स्ड डिपॉज़िट से जुड़ी कोई भी जानकारी /ग्राहक सहायता;
      5. फिक्स्ड डिपॉज़िट (डिपॉज़िट्स) से जुड़ी किसी भी सेवा को Upswing और/या संबंधित वित्तीय संस्थान (संस्थानों) द्वारा कैंसिल करना;
      6. Upswing और/या किसी भी वित्तीय संस्थान द्वारा दी जाने वाली किसी भी सेवा के काम करने का तरीका, जिसमें आपकी उम्मीदों पर खरा न उतरना भी शामिल है;
    12. फिक्स्ड डिपॉज़िट के आपके उपयोग से जुड़े किसी भी सवाल या शिकायत के लिए आपको संबंधित वित्तीय संस्थान से संपर्क करना होगा। आपके मामले को उस वित्तीय संस्थान की शिकायत निवारण नीतियों के तहत देखा जाएगा। PhonePe की भूमिका, यदि कोई हो, तो वह केवल Upswing और/या वित्तीय संस्थान (जैसा भी मामला हो) से मिले जवाबों को आपको ‘जैसा है’ के आधार पर बताने तक ही सीमित होगी।
    13. आप इसके ज़रिए PhonePe को अपनी सहमति देते हैं कि वह आपके फ़िक्स्ड डिपॉज़िट (डिपॉज़िट्स) के लिए आवेदन की प्रक्रिया के दौरान आपके द्वारा दी गई कोई भी जानकारी/दस्तावेज़/विवरण, Upswing और/या संबंधित वित्तीय संस्थान के साथ साझा कर सकता है, ताकि आपके आवेदन पर कार्रवाई की जा सके।
    14. आपकी KYC और/या अन्य उचित जाँच-पड़ताल करने के लिए संबंधित वित्तीय संस्थान पूरी तरह से ज़िम्मेदार होगा। साथ ही, आपकी फिक्स्ड डिपॉज़िट की ऐप्लिकेशन पर आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें आपसे अतिरिक्त जानकारी, दस्तावेज़ या विवरण की ज़रूरत पड़ सकती है। हम वित्तीय संस्थानों तक इस तरह के डेटा या जानकारी को संग्रह करने और पहुँचाने में मदद कर सकते हैं।
    15. लागू कानून के तहत जिस सीमा तक अनुमति हो, आप इस बात से सहमत हैं कि PhonePe या उसके तृतीय पक्ष के वेंडर/बिज़नेस पार्टनर/मार्केटिंग एफ़िलिएट्स या वित्तीय संस्थान आपको ईमेल, टेलीफ़ोन और/या SMS के ज़रिए सेवा से जुड़े अपडेट, जानकारी/प्रमोशनल ईमेल और/या उत्पाद की घोषणाओं से जुड़ी जानकारी भेज सकते हैं।
    16. लागू कानून के तहत अनुमति की सीमा तक, आप सहमत हैं और अपनी सहमति देते हैं कि आप अपने द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर पर सभी संचार प्राप्त करेंगे, भले ही वह मोबाइल नंबर लागू कानून के तहत ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ (“DND”) / ‘नेशनल कस्टमर प्रेफरेंस रजिस्टर’ (“NCPR”) सूची में रजिस्टर्ड हों, जिसमें ‘टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (“TRAI”) द्वारा बनाए गए नियम और विनियम भी शामिल हैं। इस उद्देश्य के लिए, आप कंपनी को अपनी जानकारी उसकी ग्रुप कंपनियों, कंपनी के तृतीय पक्ष के सेवा प्रोवाइडर या किसी भी अधिकृत एजेंट के साथ साझा/प्रकट करने के लिए अधिकृत करते हैं।
    17. हालांकि, PhonePe यह पक्का करने के लिए उचित कदम उठाता है कि सभी संचार सही सही ढंग से हों, लेकिन कुछ कारणों से कम्युनिकेशन भेजने में दिक्कतें आ सकती हैं, जैसे कि कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर कोई रोक, फ़ोन नंबर का DND लिस्ट में रजिस्टर्ड होना, ईमेल डेटा स्टोरेज की कमी, टेलीकॉम सेवा प्रोवाइडर की तरफ़ से गड़बड़ी वगैरह। इन बातों को ध्यान में रखते हुए, किसी भी संचार के न मिलने पर PhonePe को ज़िम्मेदार या जवाबदेह नहीं ठहराया जाएगा।
    18. Upswing और संबंधित वित्तीय संस्थान (वित्तीय संस्थानों) के साथ आपका रिश्ता, आपके और वित्तीय संस्थान (वित्तीय संस्थानों) के बीच तय हुई शर्तों और नियमों के अनुसार स्वतंत्र रूप से संचालित होगा; इसमें PhonePe की किसी भी तरह से कोई भूमिका नहीं होगी।
    19. PhonePe प्लेटफ़ॉर्म का लाइसेंस और एक्सेस
      1. आप स्वीकार करते हैं और सहमत हैं कि PhonePe प्लेटफ़ॉर्म और सेवाओं से जुड़े सभी कानूनी अधिकार, मालिकाना हक, और हित PhonePe के पास हैं, जिसमें PhonePe प्लेटफ़ॉर्म और सेवाओं में मौजूद कोई भी बौद्धिक संपदा अधिकार (चाहे वे अधिकार रजिस्टर्ड हों या नहीं) शामिल हैं। आप यह भी मानते हैं कि सेवाओं में ऐसी जानकारी हो सकती है जिसे कंपनी ने गोपनीय माना है और आप कंपनी की पहले से लिखित सहमति के बिना ऐसी जानकारी का खुलासा नहीं करेंगे। PhonePe प्लेटफ़ॉर्म की सामग्री, जिसमें इसका “लुक एंड फील” (जैसे टेक्स्ट, ग्राफ़िक्स, इमेज, लोगो और बटन आइकन), फ़ोटोग्राफ़, संपादकीय सामग्री, नोटिस, सॉफ़्टवेयर और अन्य सामग्री शामिल हैं, कंपनी और/या उसके तृतीय-पक्ष के सर्विस प्रोवाइडर/उनके लाइसेंस देने वालों (जैसा भी मामला हो) के स्वामित्व में हैं या उन्हें लाइसेंस प्राप्त हैं, और वे लागू कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और अन्य कानूनों के तहत उनके द्वारा विधिवत रूप से सुरक्षित हैं।
      2. PhonePe आपको PhonePe प्लेटफ़ॉर्म और सेवाओं का उपयोग करने के लिए एक सीमित लाइसेंस देता है। इस लाइसेंस में किसी दूसरे व्यक्ति, वेंडर या किसी अन्य तृतीय पक्ष के फ़ायदे के लिए किसी भी तरह की जानकारी को डाउनलोड या कॉपी करना शामिल नहीं है। साथ ही, इसमें सेवाओं से कोई नया काम बनाना, उनमें बदलाव करना, रिवर्स इंजीनियरिंग या रिवर्स असेंबलिंग करना, सोर्स कोड का पता लगाने की कोशिश करना, या सेवाओं से जुड़े किसी भी अधिकार को बेचना, सौंपना, सब-लाइसेंस देना, सिक्योरिटी इंटरेस्ट देना या किसी और तरह से ट्रांसफ़र करना भी शामिल नहीं है। अगर आप बिना अनुमति के इनका उपयोग करते हैं, तो आपको मिली अनुमति या लाइसेंस खत्म हो जाएगा।
      3. PhonePe प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके, आप इन बातों के लिए सहमत होते हैं कि आप: (i) PhonePe प्लेटफ़ॉर्म या इसकी सामग्री का उपयोग किसी भी व्यवसायिक उद्देश्य के लिए नहीं करेंगे; (ii) कोई भी सट्टा-आधारित, झूठा या धोखाधड़ी वाला ट्रांज़ेक्शन या मांग के उद्देश्य से कोई ट्रांज़ेक्शन नहीं करेंगे; (iii) PhonePe की स्पष्ट लिखित अनुमति के बिना किसी भी उद्देश्य से रोबोट, स्पाइडर, स्क्रैपर या किसी अन्य ऑटोमेटेड तरीके या मैनुअल प्रोसेस का उपयोग करके PhonePe प्लेटफ़ॉर्म की किसी भी सामग्री या जानकारी को एक्सेस, मॉनिटर या कॉपी नहीं करेंगे; (iv)PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर दिए गए प्रतिबंध-संबंधी निर्देशों में से किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं करेंगे। साथ ही, PhonePe प्लेटफ़ॉर्म तक एक्सेस को रोकने या सीमित करने के लिए लागू किए गए अन्य उपायों को निष्प्रभावी नहीं करेंगे, उनके संचालन में बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे और न ही उन्हें अनदेखा करेंगे।; (v) ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे PhonePe के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बेवजह या जरूरत से ज्यादा भार पड़े, जो PhonePe के अनुसार अनुचित हो।(vi) PhonePe की स्पष्ट लिखित अनुमति के बिना किसी भी उद्देश्य से PhonePe प्लेटफ़ॉर्म के किसी भी हिस्से (जिसमें किसी उत्पाद/सेवा के लिए खरीदारी की प्रक्रिया भी शामिल है) का डीप-लिंक नहीं करेंगे; या (vii) PhonePe की पूर्व लिखित अनुमति के बिना, PhonePe प्लेटफ़ॉर्म के किसी भी भाग को किसी अन्य वेबसाइट पर फ्रेम नहीं करेंगे, न ही उसकी मिरर कॉपी बनाएंगे, अथवा किसी अन्य तरीके से उसे उस वेबसाइट में शामिल नहीं करेंगे या (viii)कोई भी धोखाधड़ीपूर्ण आवेदन प्रस्तुत नहीं करेंगे तथा कंपनी, वित्तीय संस्थानों या किसी तृतीय पक्ष के साथ अथवा उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी करने के लिए PhonePe प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग नहीं करेंगे; और (ix) PhonePe और/या वित्तीय संस्थानों को कोई गलत, अपूर्ण या भ्रामक जानकारी अथवा डेटा प्रदान नहीं करेंगे।
    20. गोपनीयता नीति। PhonePe प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके, आप PhonePe की गोपनीयता नीति में बताई गई शर्तों के अनुसार अपनी जानकारी के उपयोग के लिए सहमति देते हैं। यह गोपनीयता नीति बताती है कि जब आप PhonePe प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करते हैं, तो PhonePe आपकी निजी जानकारी को कैसे संभालता है।
    21. PhonePe, सेवा की गुणवत्ता के बारे में कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष वारंटी नहीं देता है, जिसमें ये बातें भी शामिल हैं (हालांकि इन्हीं तक सीमित नहीं हैं):
      • सेवा आपकी आवश्यकताओं को पूरा करेगी;
      • सेवा बिना रुकावट, समय पर या बिना किसी गलती के होगी;
      • सेवा के संबंध में आपके द्वारा प्राप्त कोई भी उत्पाद, जानकारी या सामग्री आपकी आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
    22. आप इस बात से सहमत हैं और समझते हैं कि पूरी प्रक्रिया में कंपनी की भूमिका सीमित है, और यह सिर्फ़ आपके, Upswing और वित्तीय संस्थान के बीच एक सुविधा प्रदाता के तौर पर काम कर रही है। आप सहमत हैं और समझते हैं कि वित्तीय संस्थान द्वारा ऑफ़र किए गए फिक्स्ड डिपॉज़िट(डिपॉज़िट्स) के साथ किसी भी समस्या के मामले में, आपके अधिकार लागू कानूनों और Upswing और संबंधित वित्तीय संस्थान के नियमों और शर्तों के अनुसार नियंत्रित होंगे। आप आगे यह भी सहमत हैं और प्रतिज्ञा करते हैं कि आप PhonePe और/या PhonePe की ग्रुप कंपनियों को किसी विवाद में पक्ष नहीं बनाएंगे और/या फिक्स्ड डिपॉज़िट से संबंधित PhonePe और/या PhonePe की ग्रुप कंपनियों के खिलाफ कोई दावा नहीं करेंगे।
    23. यह सेवा “जैसी है” और “जैसी उपलब्ध है” के आधार पर दी जाती है। PhonePe साफ़ तौर पर किसी भी प्रकार की वारंटी से मना करता है, जिसमें बिक्री-योग्यता, किसी खास उद्देश्य के लिए उपयुक्तता और अधिकारों का उल्लंघन न करने की वारंटी शामिल हैं। किसी भी स्थिति में PhonePe किसी भी पक्ष को होने वाले किसी भी तरह के नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा, जिसमें प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, विशेष या परिणामी नुकसान, मुनाफ़े का नुकसान, उपयोग न कर पाना, कारोबार में रुकावट, या अन्य आर्थिक नुकसान, प्रोग्राम या अन्य डेटा का नुकसान शामिल है। चाहे मामला कॉन्ट्रैक्ट, लापरवाही या किसी अन्य कार्रवाई का हो। भले ही आपको सेवा, PhonePe प्लेटफ़ॉर्म, Upswing प्लेटफ़ॉर्म या किसी लिंक की गई वेबसाइट के उपयोग या उपयोग न कर पाने से या Upswing और/या वित्तीय संस्थानों के उत्पाद/सेवा या Upswing और/या किसी वित्तीय संस्थान की किसी अन्य कार्रवाई से या सेवा के दिए जाने/न दिए जाने या PhonePe के सहयोगियों या बिज़नेस पार्टनर की किसी अन्य कार्रवाई से ऐसे नुकसान की संभावना के बारे में बताया गया हो।
    24. आप बिना किसी शर्त और स्पष्ट रूप से सहमत हैं कि PhonePe, उसकी सहयोगी कंपनियों और उनके संबंधित निदेशकों, शेयरहोल्डर्स, अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंट्स को किसी भी ऐसे दावे, दाायित्व, मांग, नुकसान, खर्च, लागत (जिसमें वकील की उचित फीस भी शामिल है), विनियमन संबंधी कार्रवाई, जुर्माने, दंड या नुकसान से सुरक्षित रखेंगे जो उन्हें Upswing और/या वित्तीय संस्थानों के साथ ज़रूरी निजी डेटा  सहित ऊपर बताई गई जानकारी शेयर करने और/या बताने के संबंध में या उसके कारण या इन नियमों और शर्तों के आपके उल्लंघन के कारण हो सकते हैं।
    25. ये नियम और शर्तें भारत के कानूनों द्वारा शासित होंगी और इनसे जुड़े किसी भी विवाद के मामले में बेंगलुरु की अदालतों का ही विशेष अधिकार क्षेत्र होगा।
    26. PhonePe को यह अधिकार है कि वह आपकी पहले से लिखित सहमति लिए बिना, इस एग्रीमेंट के तहत अपने अधिकार किसी तीसरे पक्ष को सौंप दे। आप PhonePe की पहले से लिखित सहमति के बिना, इन नियमों और शर्तों के तहत अपने अधिकार और/या दायित्व किसी व्यक्ति या एंटिटी को नहीं सौंप सकते।
    27. आप समझते हैं, सहमत हैं और स्वीकार करते हैं कि यदि इन नियमों और शर्तों का कोई प्रावधान लागू कानूनों के तहत उल्लंघन करता है, या अवैध, अमान्य या लागू न करने योग्य है, तो ऐसे उल्लंघन, अवैधता, अमान्यता या लागू न कर पाने की स्थिति से पूरे नियम और शर्तें अमान्य नहीं होंगी। ऐसे प्रावधान को मान्य, कानूनी और लागू करने योग्य बनाने के लिए ज़रूरी हद तक संशोधित माना जाएगा और यदि कोई ऐसा संशोधन उसे मान्य, कानूनी और लागू करने योग्य नहीं बनाता है, तो नियमों और शर्तों को ऐसे समझा जाएगा जैसे कि उनमें अमान्य माने गए प्रावधान शामिल ही न हों, और इन नियमों और शर्तों के प्रावधानों या समझौतों की वैधता, कानूनी स्थिति और लागू करने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पक्षों के अधिकारों और दायित्वों को उसी के अनुसार समझा और लागू किया जाएगा।
    28. आप इस बात से सहमत हैं और स्वीकार करते हैं कि PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर और/या PhonePe प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए Upswing प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई जानकारी और कंटेंट (जिसमें सेवा से जुड़ी कोई भी जानकारी शामिल है, लेकिन यह यहीं तक सीमित नहीं है) आपके और PhonePe के बीच किसी भी प्रकार का परामर्श देने वाला या कोई अन्य पेशेवर रिश्ता नहीं बनाती है। PhonePe द्वारा दी जाने वाली सेवा का अर्थ आपको या किसी अन्य पार्टी को कोई कानूनी, अकाउंटिंग, कर, परामर्श, निवेश या अन्य सलाह देना नहीं है।
    29. सेवा से संबंधित किसी भी सवाल के लिए, कृपया शिकायत नीति देखें।
    30. PhonePe के पास यह अधिकार है कि वह आपको बिना किसी पूर्व सूचना के, सेवा को अस्थायी या स्थायी रूप से बंद या सस्पेंड कर सकता है। आप इस बात से सहमत हैं कि सेवा में किसी भी बदलाव या उसे बंद करने के लिए PhonePe किसी भी तरह से आपके प्रति ज़िम्मेदार नहीं होगा।
    31. PhonePe समय-समय पर अपनी स्वेच्छा से इन नियमों और शर्तों में बदलाव कर सकता है।

       

PhonePe Logo

Business Solutions

  • Payment Gateway
  • E-commerce PG
  • UPI Payment Gateway
  • Express Checkout
  • Offline Merchant
  • Offline Payment Partner
  • Advertise on PhonePe
  • SmartSpeaker
  • POS Machine
  • Payment Links
  • Travel and Commute

Insurance

  • Motor Insurance
  • Bike Insurance
  • Car Insurance
  • Health Insurance
  • Life Insurance
  • Term Life Insurance
  • Personal Accident Insurance
  • Travel Insurance
  • International Travel Insurance

Investments

  • 24K Gold
  • Liquid Funds
  • Tax Saving Funds
  • Equity Funds
  • Debt Funds
  • Hybrid Funds

Lending

  • Consumer Lending
  • Merchant Lending
  • Secured Loans

General

  • About Us
  • Careers
  • Investors Relations
  • Contact Us
  • Press
  • Ethics
  • Report Vulnerability
  • Merchant Partners
  • Blog
  • Tech Blog
  • PhonePe Pulse
  • Merchant Onboarding Guidelines

Legal

  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance Policy
  • How to Pay
  • E-Waste Policy
  • Trust & Safety
  • Global Anti-Corruption Policy
  • PhonePe Account Aggregator Notice

See All Apps

Download PhonePe App Button Icon

PhonePe Group

  • Indus Appstoreexternal link icon
  • Share.Marketexternal link icon

Credit Cards

  • PhonePe HDFC Bank Co-Branded Credit Cards
  • PhonePe SBI Card Co-Branded Credit Cards
  • Wish Credit Card

Certification

Sisa Logoexternal link icon
LinkedIn Logo
Twitter Logo
Fb Logo
YT Logo

*These are company numbers as of September, 2025

© 2026, All rights reserved
PhonePe Logo

Business Solutions

arrow icon
  • Payment Gateway
  • E-commerce PG
  • UPI Payment Gateway
  • Express Checkout
  • Offline Merchant
  • Offline Payment Partner
  • Advertise on PhonePe
  • SmartSpeaker
  • POS Machine
  • Payment Links
  • Travel and Commute

Insurance

arrow icon
  • Motor Insurance
  • Bike Insurance
  • Car Insurance
  • Health Insurance
  • Life Insurance
  • Term Life Insurance
  • Personal Accident Insurance
  • Travel Insurance
  • International Travel Insurance

Investments

arrow icon
  • 24K Gold
  • Liquid Funds
  • Tax Saving Funds
  • Equity Funds
  • Debt Funds
  • Hybrid Funds

Lending

arrow icon
  • Consumer Lending
  • Merchant Lending
  • Secured Loans

General

arrow icon
  • About Us
  • Careers
  • Investors Relations
  • Contact Us
  • Press
  • Ethics
  • Report Vulnerability
  • Merchant Partners
  • Blog
  • Tech Blog
  • PhonePe Pulse
  • Merchant Onboarding Guidelines

Legal

arrow icon
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance Policy
  • How to Pay
  • E-Waste Policy
  • Trust & Safety
  • Global Anti-Corruption Policy
  • PhonePe Account Aggregator Notice

PhonePe Group

arrow icon
  • Indus Appstoreexternal link icon
  • Share.Marketexternal link icon

Credit Cards

arrow icon
  • PhonePe HDFC Bank Co-Branded Credit Cards
  • PhonePe SBI Card Co-Branded Credit Cards
  • Wish Credit Card

Certification

Sisa Logo

See All Apps

Download PhonePe App Button Icon
LinkedIn Logo
Twitter Logo
Fb Logo
YT Logo

*These are company numbers as of September, 2025

© 2026, All rights reserved