PhonePe | Logo
Company
  • About Us
  • Careers
  • Press
  • Blog
Our Solutions
For Businesses
For Consumers

Offline Merchant Solutions

menu
Offline Payments
menu
Offline Partner Program

Online Merchant Solutions

menu
Payment Gateway
menu
Payment Gateway Partner
menu
Payment Aggregator
menu
Payment Links

More Solutions

menu
Merchant Lending
menu
PhonePe Ads

Consumer Payments

menu
All Payment Instruments
menu
NRI Payments by PhonePe

Co-Branded Credit Cards

menu
PhonePe SBI Card
Credit Cards
menu
Wish Credit Card
menu
PhonePe HDFC Bank
Credit Cards

More Solutions

menu
Investments
menu
Gold
menu
Silver
menu
Insurance
menu
Travel & Commute

Lending

menu
Consumer Lending
menu
Secured Lending
Investor Relations
Contact Us
Trust & Safety
PhonePe | Hamburger Menu
✕
Home
Company
  • About Us
  • Careers
  • Press
  • Blog
Our Solutions
For Businessesarrow
Offline Merchant Solutionsarrow
icon
Offline Payments
icon
Offline Partner Program
Online Merchant Solutionsarrow
icon
Payment Gateway
icon
Payment Gateway Partner
icon
Payment Aggregator
icon
Payment Links
More Solutionsarrow
icon
Merchant Lending
icon
PhonePe Ads
For Consumersarrow
Consumer Paymentsarrow
icon
All Payment Instruments
icon
NRI Payments by PhonePe
Co-Branded Credit Cardsarrow
icon
PhonePe SBI Card
Credit Cards
icon
Wish Credit Card
icon
PhonePe HDFC Bank
Credit Cards
More Solutionsarrow
icon
Investments
icon
Gold
icon
Silver
icon
Insurance
icon
Travel & Commute
Lendingarrow
icon
Consumer Lending
icon
Secured Lending
Investor Relations
Contact Us
Trust & Safety
Privacy Policy

नियम और शर्तें- ऑटोपे

Englishગુજરાતીதமிழ்తెలుగుमराठीമലയാളംঅসমীয়াবাংলাहिन्दीಕನ್ನಡଓଡ଼ିଆ
< Back

यह दस्तावेज़, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (जो समय-समय पर संशोधित हो सकता है), उसके अंतर्गत लागू नियमों और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 द्वारा संशोधित विभिन्न विधियों में इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से संबंधित संशोधित प्रावधानों के संदर्भ में एक इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड है। इस दस्तावेज़ को PhonePe की सामान्य शर्तों (“नियम”) के साथ पढ़ा जाएगा, जिसमें बिना किसी सीमा के PhonePe की गोपनीयता नीति (“गोपनीयता नीति“) शामिल है। PhonePe UPI (“UPI की नियम की शर्तें”)  के उपयोग की शर्तें और PhonePe प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अन्य नीतियां/नियम और शर्तें, जैसा कि समय-समय पर संशोधित किया जा सकता है। यहाँ उपयोग सभी बड़े अक्षरों वाले शब्दों का अर्थ वही होगा जो नियम या UPI के लिए नियमों और शर्तों में बताया गया है।

कृपया PhonePe ऐप के माध्यम से इस सुविधा का उपयोग करने या एक्सेस करने से पहले इन नियमों और शर्तों – ऑटोपे (“ऑटोपे से जुड़ी शर्तें“) को ध्यान से पढ़ें। ऑटोपे की ये शर्तें उन ट्रांज़ेक्शन को विनियमित करती हैं जो इन ऑटोपे शर्तों के अंतर्गत सूचीबद्ध सुविधाओं का उपयोग करके किए जाते हैं। ये ऑटोपे शर्तें आपके और PhonePe लिमिटेड (पहले ‘PhonePe प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से जाना जाता था) (“PhonePe/हम/हमें/हमारा”) के बीच एक अनिवार्य कानूनी कॉन्ट्रैक्ट हैं। जिसका रजिस्टर्ड ऑफ़िस, ऑफ़िस-2 फ़्लोर 5, विंग A, ब्लॉक A, सालारपुरिया साफ़्टज़ोन, बेलंदूर विलेज,  वर्थुर हुबली, आउटर रिंग रोड, बेलंदूर, बेंगलुरू, बेंगलुरू साउथ, कर्नाटक, भारत, 560103 में स्थित है। (इसके बाद इसे “PhonePe”/ “हम”/ “हमें”/ “हमारा” कहा गया है)। आप सहमत हैं और स्वीकार करते हैं कि आपने नीचे दी गई ऑटोपे से जुड़ी शर्तें पढ़ ली हैं। यदि आप इन ऑटोपे शर्तों से सहमत नहीं हैं या इन ऑटोपे शर्तों से बाध्य नहीं रहना चाहते हैं, तो आप इस सुविधा का लाभ/उपयोग न करने का विकल्प चुन सकते हैं। हम किसी भी समय PhonePe की वेबसाइट(वेबसाइट्स) और/या PhonePe ऐप (ऐप्स) पर अपडेट किया गया संस्करण पोस्ट करके ऑटोपे की इन शर्तों में संशोधन कर सकते हैं। इन ऑटोपे शर्तों का अपडेट किया गया संस्करण  पोस्ट किए जाने के तुरंत बाद प्रभावी हो जाएगा। ऑटोपे की इन शर्तों को अपडेट/परिवर्तनों के लिए समय-समय पर समीक्षा करना आपकी ज़िम्मेदारी है। “आप”, “आपका”, “स्वयं”, “एंड यूजर”, “ग्राहक”, “उपयोगकर्ता” का अर्थ वह व्यक्ति है जो PhonePe ऐप के माध्यम से PhonePe UPI का उपयोग करके भुगतान भेजने और प्राप्त करने के लिए करता है।

ये ऑटोपे शर्तें, PhonePe द्वारा उपलब्ध सुविधा को नियंत्रित करती हैं, जिसमें उपयोगकर्ता PhonePe ऐप पर योग्य मर्चेंट के लिए  ऑटोमैटिक भुगतान  (जैसा कि नीचे परिभाषित है) को  सेट-अप कर सकते हैं। इसमें PhonePe उपयोगकर्ता, ऑटोपे की इन शर्तों के अनुसार, PhonePe उपयोगकर्ता की ओर से PhonePe द्वारा निर्धारित या चुने गए समय पर भुगतान करने के लिए PhonePe को प्री-ऑथराइज़ करते हैं।

  1. परिभाषाएं
    1. “कार्रवाई” का अर्थ इन ऑटोपे शर्तों के सेक्शन 4 के अंतर्गत परिभाषित उन कार्यों से है जिन्हें कोई उपयोगकर्ता किसी मैंडेट की वैधता के दौरान उसके संबंध में कर सकता है या जिनका अनुरोध कर सकता है।
    2. “ऑटो टॉप-अप मैंडेट” का अर्थ एक ऐसा मैंडेट (नीचे परिभाषित) है जो PhonePe ऐप के माध्यम से उपलब्ध कुछ इंस्ट्रूमेंट/सुविधाओं के टॉप-अप के लिए है, जिसमें UPI Lite या PhonePe वॉलेट शामिल हैं, लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं, ताकि ऐसे इंस्ट्रूमेंट/सुविधाओं का ऑटोमैटिक टॉप-अप किया जा सके। इस तरह का ऑटोमैटिक टॉप-अप केवल तभी शुरू होगा जब ऐसे इंस्ट्रूमेंट/सुविधाओं में बैलेंस न्यूनतम बैलेंस सीमा तक पहुँच जाएगा और यह टॉप-अप अधिकतम स्वीकार्य सीमा (RBI, NPCI और/या अन्य नियामक प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित) तक ही होगा।
    3. “ऑटोमैटिक भुगतान” या “ऑटोपे” का अर्थ PhonePe द्वारा शुरू किए गए ऐसे भुगतान से है, जिन्हें UPI इकोसिस्टम में NPCI का सपोर्ट मिलता है। ये भुगतान,  उपयोगकर्ताओं को एक मैंडेट के तहत अपनी पसंद के हिसाब से तय समय-अंतराल पर भुगतान सेट करने की सुविधा देते हैं। मैंडेट रजिस्ट्रेशन के समय उपयोगकर्ता द्वारा सेट किए गए समय के आधार पर ये भुगतान, वन-टाइम या रिकरिंग हो सकते हैं।
    4. “योग्य मर्चेंट” का अर्थ ऐसे योग्य मर्चेंट, सर्विस प्रोवाइडर और बिलर से है, जो ऑटोपे की इन शर्तों के अनुसार उपयोगकर्ता से ऑटोमैटिक भुगतान  स्वीकार करने के लिए PhonePe के साथ जुड़े हुए हैं।
    5. “मैंडेट” का अर्थ इन ऑटोपे शर्तों के अनुसार योग्य मर्चेंट को ऑटोमैटिक भुगतान  करने के लिए PhonePe ऐप के ज़रिए उपयोगकर्ता द्वारा दिया गया स्थाई निर्देश या अनुमति है।
    6. “मैंडेट की प्रक्रिया के तहत भुगतान का पूरा होना” का अर्थ किसी खास ऑटोपे पेमेंट के लिए, PhonePe पर उपलब्ध और आपके चुने हुए भुगतान के माध्यम के अनुसार, आपके जारीकर्ता द्वारा मैंडेट के तहत अधिकृत राशि की सफल कटौती है।
    7. “मैंडेट लिमिट” का अर्थ मैंडेट से जुड़ी ऐसी सीमा (सीमाएं) है जो या तो (i) ऑटोमैटिक भुगतान  की पहले से तय वैल्यू हो सकती है, या (ii) ऑटोमैटिक भुगतान  की बदलने वाली वैल्यू हो सकती है, जो RBI / NPCI द्वारा तय अधिकतम / कुल स्वीकार्य सीमा (समय-समय पर अपडेट की गई) के अधीन होगी।
    8. “मैंडेट रज़िस्ट्रेशन” का अर्थ मैंडेट के संबंध में उपयोगकर्ता द्वारा दी जाने वाली जानकारी/इनपुट, जिसमें शामिल होंगे: (i) मैंडेट से जुड़े पैरामीटर, (ii) मैंडेट के शुरू होने और खत्म होने की तारीख, (iii) मैंडेट की सीमाएँ, (iv) मैंडेट के लिए भुगतान का समय-अंतराल।
  2. मैंडेट का सेट-अप
    आपके द्वारा PhonePe ऐप के माध्यम से सफल मान्यकरण/ऑथेंटिकेशन के बाद ही कोई मैंडेट सेटअप किया जाएगा। मैंडेट सेटअप करने के लिए, आपको किसी विशेष स्वचालित भुगतान के संबंध में मैंडेट रजिस्ट्रेशन का विवरण साझा करना आवश्यक होगा।
    इसके अलावा, आप इस सुविधा के तहत मैंडेट सेटअप के लिए PhonePe पर उपलब्ध, भुगतान के लिए किसी भी खाते को चुन सकते हैं। मैंडेट रज़िस्ट्रेशन होने के बाद, रज़िस्ट्रेशन के दौरान आपके द्वारा स्वीकार किए गए समय-अंतराल के आधार पर मैंडेट को लागू किया जाएगा। इसके बाद, अधिकृत राशि के भुगतान के लिए आपके लिंक किए गए खाते से काट ली जाएगी और उस ऑटोमैटिक भुगतान  के लिए योग्य मर्चेंट को ट्रांसफ़र कर दी जाएगी। एक बार जब मैंडेट सफलतापूर्वक रजिस्टर हो जाता है, तो जब तक आप भुगतान के लिए खाते के साथ एक्टिव मैंडेट से जुड़े रहेंगे, तब तक आपको भुगतान के उस खाते को VPA से अनलिंक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।   
    PhonePe, किसी मैंडेट या मैंडेट के तहत राशि के कटने  के अस्वीकार होने, असफल होने या लंबित होने के संबंध में किसी भी दायित्व  को अस्वीकार करता है और इस संबंध में आपके जारीकर्ता द्वारा किए गए किसी भी वेरिफ़िकेशन/प्रमाणीकरण में PhonePe की कोई भूमिका या ज़िम्मेदारी नहीं होगी।  
  3. मैंडेट की प्रक्रिया के तहत भुगतान का पूरा होना
    आपके मैंडेट की प्रक्रिया तभी आगे बढ़ेगी, जब भुगतान के लिए तय आपके खाते में पर्याप्त फंड या तय सीमा होगी (जिसे आपने मैंडेट के सेट-अप के समय चुना था)। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आपका मैंडेट पूरा नहीं हो पाएगा।
    आपके ऑटोमैटिक भुगतान  के संबंध में, आपके भुगतान के लिए लिंक आपके खाते से वास्तविक कटौती होने से पहले और मैंडेट की प्रक्रिया के तहत भुगतान के पूरा होने के बाद आपको सूचित किया जाएगा। यह सूचना आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी, जिसमें मैंडेट / मैंडेट की प्रक्रिया के तहत भुगतान के पूरा होने से संबंधित अन्य विवरण शामिल होंगे। यह जानकारी योग्य मर्चेंट और जारीकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जैसा कि लागू कानूनों (समय-समय पर संशोधित) के तहत नियामक निकायों द्वारा निर्धारित किया गया है।
  4. मैंडेट (मैंडेंट्स) के संबंध में कार्रवाई:
    मैंडेट (ऑटो टॉप-अप मैंडेट सहित) की अवधि के दौरान, आप PhonePe ऐप के माध्यम से अपने मैंडेट को प्रबंधित करने के लिए निम्नलिखित कार्रवाई(कार्रवाईयां) कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि यहां उल्लिखित कार्रवाई(कार्रवाईयां) केवल तभी उपलब्ध हैं जहां योग्य मर्चेंट (मर्चेंट्स) द्वारा अनुमति दी गई हो और ये उनके विशिष्ट नियमों और लागू कानूनों के अधीन हैं। (i);मैंडेट रज़िस्ट्रेशन के समय आपके द्वारा निर्धारित मैंडेट की सीमा में संशोधन करना, बशर्ते कि मैंडेट की सीमा को संशोधित करने का ऐसा अनुरोध हमेशा योग्य मर्चेंट की ओर से ही आना चाहिए। (ii) मैंडेट को रोकना और/या दोबारा शुरू करना, (iii)ऑटोमैटिक भुगतान के संबंध में, आपके जारीकर्ता द्वारा प्रतिदान को ट्रिगर किए जाने से पहले मैंडेट को वापस लेना/निरस्त करना। (iv) लागू कानूनों के अनुसार मैंडेट को किसी अन्य TPAP पर माइग्रेट करना। कृपया ध्यान दें कि ऊपर उल्लिखित कार्रवाइयां, लागू कानूनों के अनुसार कुछ प्रकार के मैंडेट के लिए लागू नहीं हैं।
    आप सहमत हैं कि मैंडेट के संबंध में आपकी कार्रवाई(कार्रवाईयां) आपके जारीकर्ता द्वारा अतिरिक्त वेरिफ़िकेशन या प्राधिकरण के अधीन हो सकती हैं। आप आगे यह भी सहमत हैं कि आपकी कार्रवाई(कार्रवाईयां) इन ऑटोपे की शर्तों के अनुसार और लागू कानून(कानूनों) के अनुपालन में होंगी और यदि RBI / NPCI या आपके जारीकर्ता (जो भी स्थिति हो) द्वारा निर्धारित किया गया हो, तो आप कार्रवाई(कार्रवाईयों) से जुड़ी समय-सीमा(सीमाओं) का पालन करेंगे।
  5. वन-टाइम मैंडेट और रिकरिंग मैंडेट:
    • वन-टाइम मैंडेट:
      • स सुविधा के माध्यम से, आप इन ऑटोपे की शर्तों के सेक्शन 2 के अनुसार मैंडेट सेट-अप करके, भुगतान के लिए तय खाते से भविष्य में होने वाली कटौती के लिए प्री-ऑथराइज़ कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि वन-टाइम मैंडेट का उपयोग मुख्य रूप से विभिन्न ट्रांज़ेक्शन के लिए किया जाता है, जिसमें IPO के लिए आवेदन शामिल हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। मैंडेट आपकी सहमति से एक योग्य मर्चेंट द्वारा बनाया जाएगा और यह केवल एक बार भुगतान के लिए होगा। मैंडेट रज़िस्ट्रेशन के साथ ही आपके भुगतान के लिए तय खाते में से उतनी ही राशि को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा।
      • आप लागू कानूनों के अंतर्गत स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित न होने तक, समाप्ति तिथि और प्रतिदान की तिथि से पहले किसी भी समय मैंडेट की राशि और समाप्ति तिथि को मॉडिफ़ाई कर सकते हैं।
      • आप समाप्ति तिथि से पहले किसी भी समय मैंडेट को निरस्त कर सकते हैं। निरस्त करने के तुरंत बाद ब्लॉक की गई राशि को अनब्लॉक कर दिया जाएगा और उक्त मैंडेट कैंसिल माना जाएगा।
      • मैन्डेट लागू कानूनों के तहत निर्धारित, अधिकतम अवधि के लिए मान्य हो सकते हैं।
    • रिकरिंग मैंडेट:
      • (ii) रिकरिंग मैंडेट:
      • रिकरिंग मैंडेट में, आपके पास वनटाइम-ऑथराइज़ेशन के ज़रिए, चुनी हुई समय-सीमा और तय समय-अंतराल पर मैंडेट शेड्यूल करने की सुविधा होगी। इससे भुगतान के लिए आपके तय खाते से रिकरिंग पेमेंट हो सकेगा। मैंडेट आपकी सहमति से ही रजिस्टर किया जाएगा।
      • आप या योग्य मर्चेंट, मैंडेट को मॉडिफ़ाई करने का अनुरोध भेज सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि कुछ खास तरह के मैंडेट को मॉडिफ़ाई तभी किया जा सकता है, जब मॉडिफ़ाई करने का अनुरोध योग्य मर्चेंट की ओर से आया हो। मॉडिफ़ाई करने की अनुमति देने का अंतिम अधिकार आपके पास है।
      • आप मैंडेट ऐसी अवधि के लिए रोक सकते हैं जिसमें मैंडेट निष्क्रिय रहेगा। रोके गए मैंडेट पर योग्य मर्चेंट द्वारा शुरू किया गया कोई भी ट्रांज़ेक्शन, स्वचलित रूप से अस्वीकार कर दिया जाएगा। इसी तरह, आपके पास मैंडेट की समयसीमा के भीतर एक तिथि से रोके गए मैंडेट को पुन सक्रिय करने का विकल्प भी है। कृपया ध्यान दें कि कुछ खास प्रकार के मैंडेट को केवल तभी रोका जा सकता है जब मैंडेट को रोकने का ऐसा अनुरोध,  योग्य मर्चेंट की ओर से आया हो।
      • आप और योग्य मर्चेंट, दोनों ही मैंडेट को निरस्त यानी कैंसिल कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि कुछ खास तरह के मैंडेट तभी निरस्त किए जा सकते हैं, जब उन्हें निरस्त करने का अनुरोध योग्य मर्चेंट की ओर से आया हो।
      • यदि मैंडेट की प्रक्रिया के तहत भुगतान, मैंडेट रज़िस्ट्रेशन के साथ ही तुरंत किया जाता है, तो तत्काल भुगतान के लिए अलग से अनुमति देने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि मैंडेट की प्रक्रिया के तहत भुगतान का पहला प्रयास(तीन प्रयासों सहित) असफल हो जाता है, तो पूरा मैंडेट कैंसिल माना जाएगा। यदि मैंडेट की प्रक्रिया के तहत पहला भुगतान, मैंडेट रज़िस्ट्रेशन के 5 मिनट बाद शुरू किया जाता है, तो उपयोगकर्ता को UPI पिन सहित आवश्यक जानकारी के साथ भुगतान की अनुमति देनी होगी।
      • NPCI द्वारा निर्देशित किए जाने के अनुसार, यदि किसी भी कारण से मैंडेट की प्रक्रिया के तहत किया गया भुगतान असफल होता है, तो 3 प्रयास करने की अनुमति दी जाएगी। तीसरे प्रयास के असफल होने पर, उस विशेष तिथि पर ट्रांज़ेक्शन की प्रोसेसिंग के लिए संबंधित मैंडेट का भुगतान भी असफल हो जाएगा। हालाँकि, मैंडेट भविष्य में भुगतान के लिए वैध और सक्रिय रहेगा।
      • मैंडेट के लिए अधिकतम राशि की सीमा, NPCI/RBI द्वारा मर्चेंट की श्रेणी के आधार पर तय की जाती है। ये सीमाएं और श्रेणी, NPCI/RBI द्वारा समय-समय पर मॉडिफ़ाई की जा सकती हैं। 
  6. UPI रिज़र्व पे
    UPI रिज़र्व पे एक सुविधा के रूप में उपयोगकर्ता को भुगतान के लिए सेट खाते से भविष्य में होने वाली कटौती को प्री-ऑथराइज़ करने में सक्षम बनाता है। मैंडेट रज़िस्ट्रेशन के साथ ही भुगतान के लिए सेट आपके खाते  में उतनी राशि को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा। बनाया गया मैंडेट, मैंडेट रज़िस्ट्रेशन के दौरान ब्लॉक की गई राशि के बराबर कई ऑटोमैटिक भुगतान  के लिए उपयोग किया जाएगा।
    आप या आपकी ओर से कोई योग्य मर्चेंट, ऊपर उल्लिखित क्लॉज़ 2 के अनुसार आपके लिए मैंडेट बना सकता है। यदि भुगतान के लिए तय आपके खाते में आवश्यक फ़ंड/बैलेंस नहीं है, तो मैंडेट नहीं बनाया जाएगा।
    आप यह समझते हैं कि यदि योग्य मर्चेंट द्वारा निर्धारित विशिष्ट शर्तों के तहत और लागू कानूनों के अनुसार अनुमति हो, तो आप समाप्ति तिथि से पहले किसी भी समय मैंडेट को निरस्त कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि उन सभी मैंडेट के लिए, जहाँ भुगतान के लिए उपयोग किए गए खाते, क्रेडिट लाइन या क्रेडिट कार्ड जैसा कोई क्रेडिट इंस्ट्रूमेंट है। लागू कानूनों के अनुसार यह आवश्यक है कि मैंडेट, फ़िक्स रहे और एक बार अनुमति मिल जाने के बाद उपयोगकर्ता द्वारा इसे मैन्युअली निरस्त या डिलीट न किया जा सके।
    मैंडेट ज़्यादा से ज़्यादा 90 दिनों की अवधि के लिए या समय-समय पर तय की गई किसी अन्य अवधि के लिए मान्य हो सकते हैं।
    आप समझते हैं कि योग्य मर्चेंट द्वारा समाप्ति तिथि से पहले किसी भी समय मैंडेट को निरस्त किया जा सकता है। ब्लॉक किए गए फंड को तुरंत अनब्लॉक कर दिया जाएगा और उक्त मैंडेट कैंसिल माना जाएगा। मैंडेट की प्रक्रिया के तहत भुगतान केवल प्रारंभ तिथि और समाप्ति तिथि के बीच ही होगा।
    मैंडेट के लिए अधिकतम राशि की सीमा NPCI/RBI द्वारा मर्चेंट कैटेगरी के आधार पर तय की जाती है। NPCI/RBI समय-समय पर इन सीमाओं और कैटेगरी को मॉडिफ़ाई कर सकते हैं।
  7. ऑटो-टॉप अप मैंडेट:  
    अगर आपने PhonePe ऐप के ज़रिए UPI Lite सुविधा या PhonePe वॉलेट का उपयोग करने का विकल्प चुना है, तो आपके पास इन ऑटोपे की शर्तों के अनुसार, UPI Lite सुविधा या PhonePe वॉलेट के लिए लागू ऑटो-टॉप-अप लिमिट के अनुसार, ऑटो-टॉप-अप मैंडेट सेट करने का विकल्प होगा। उदाहरण के लिए: कोई उपयोगकर्ता ऑटो-टॉप-अप मैंडेट सेट कर सकता है, ताकि UPI Lite सुविधा का बैलेंस ₹200 से कम होने पर उसमें अपने-आप ₹300 जुड़ जाएं। इसके अनुसार, जब भी बैलेंस ₹200 से कम होगा, तो उस PhonePe उपयोगकर्ता के भुगतान के लिए सेट खाते से ₹300 डेबिट हो जाएंगे। इसी तरह कोई उपयोगकर्ता, ऑटो-टॉप-अप मैंडेट सेट कर सकता है, ताकि PhonePe वॉलेट का बैलेंस ₹200 से कम होने पर उसमें अपने-आप ₹300 जुड़ जाएं। इसके अनुसार, जब भी बैलेंस ₹200 से कम होगा, तो उस PhonePe उपयोगकर्ता के भुगतान के लिए सेट खाते से ₹300 डेबिट हो जाएंगे।  
  8. मैंडेट पोर्टिंग: 
    मैंडेट पोर्टिंग की सुविधा से आप अपने मौजूदा एक्टिव मैंडेट को बिना कैंसिल किए और दोबारा बनाए, एक TPAP (सोर्स ऐप) से दूसरे TPAP (डेस्टिनेशन ऐप) में ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे सब्सक्रिप्शन, बिल, लोन के पुनर्भुगतान या निवेश के लिए होने वाले रिकरींग पेमेंट बिना रुके जारी रहते हैं।
    • किसी दूसरे TPAP से PhonePe ऐप पर मैंडेट्स का माइग्रेशन (पोर्टिंग-इन):
      किसी दूसरे TPAP से PhonePe ऐप पर मैंडेट माइग्रेट करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे: –
      • PhonePe ऐप के संबंधित सेक्शन में, आपको UPI इकोसिस्टम में अपने मोबाइल नंबर और भुगतान के लिए सेट खाते से जुड़े सभी एक्टिव मैंडेट देखने का विकल्प मिलेगा।
      • NPCI और जारीकर्ता से सफल प्रतिक्रिया मिलने के बाद, हम यूनिक मैंडेट रेफरेंस नंबर (UMRN), योग्य मर्चेंट का नाम, समय-अंतराल (मासिक/तिमाही/जैसा प्रस्तुत किया गया हो) और अधिकतम राशि की सूची दिखाएंगे। दिखाई गई सूची में से, आप उन खास मैंडेट को चुन सकते हैं जिन्हें आप किसी दूसरे TPAP से PhonePe ऐप पर माइग्रेट करना चाहते हैं।
      • एक बार जब आप माइग्रेशन के लिए मैंडेट (मैंडेट्स्) चुन लेते हैं, तो हम यह जांचेंगे कि किसी दूसरे TPAP पर भुगतान के लिए लिंक किया हुआ खाता मैंडेट की शर्तों के हिसाब से सही है या नहीं।
      • NPCI की सुरक्षा गाइडलाइंस के अनुसार, PhonePe ऐप पर मैंडेट रजिस्ट्रेशन को ऑथराइज़ करने के लिए आपको अपना UPI PIN डालना होगा। PIN सही डालने पर, UPI इकोसिस्टम में UMRN अपडेट हो जाएगा और हम मैंडेट रजिस्ट्रेशन के सफल होने का डिजिटल कन्फर्मेशन जारी करेंगे। भविष्य में मैंडेट के तहत होने वाले भुगतान में होने वाले बदलाव के बारे में योग्य मर्चेंट को सूचित किया जाएगा।
    • पोर्ट-आउट (PhonePe ऐप से किसी दूसरे TPAP पर):
      अगर आप PhonePe ऐप से मैनेज किए जा रहे किसी एक्टिव मैंडेट को किसी दूसरे TPAP (डेस्टिनेशन ऐप) पर ले जाना चाहते हैं, तो पोर्टिंग का अनुरोध डेस्टिनेशन ऐप पर ही शुरू करना होगा। हमें पोर्ट-आउट के बारे में NPCI से एक नोटिफ़िकेशन/अनुरोध मिलेगा। डेस्टिनेशन ऐप पर सफल वैलिडेशन और आपके ऑथेंटिकेशन के बाद, हम उस खास UMRN के लिए मैनेजिंग TPAP के तौर पर अपना दावा छोड़ देंगे। एक बार पोर्ट-आउट हो जाने के बाद, हम उस खास मैंडेट के लिए नोटिफ़िकेशन, बदलाव या एक्ज़ीक्यूशन सर्विस नहीं देंगे। पोर्ट-आउट होने के बाद, मैंडेट से जुड़े किसी भी सवाल के लिए आपको डेस्टिनेशन TPAP से संपर्क करना होगा।
  9. शुल्क(s)
    PhonePe अपने उपयोगकर्ताओं से ऑटोपे सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है। हालाँकि, हम लागू कानूनों के अधीन, समय-समय पर शुल्क नीति को बदलने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। हम किसी भी नई सेवा के लिए शुल्क (लागू टैक्स के साथ) शुरू कर सकते हैं या मौजूदा सेवाओं के लिए शुल्क में बदलाव कर सकते हैं या नई फ़ीस लागू कर सकते हैं। शुल्क में किए गए बदलाव आपको PhonePe ऐप/वेबसाइट/PhonePe प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाए जाएँगे और ऐसे बदलाव पोस्ट किए जाने के तुरंत बाद अपने-आप लागू हो जाएँगे।
  10. उपयोगकर्ता की ज़िम्मेदारियाँ और दायित्व
    आप निम्नलिखित बातों से सहमत हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं:
    1. PhonePe, आपके जारीकर्ता द्वारा ऑटोमैटिक भुगतान  के लिए शुरू किए गए मैंडेट के तहत भुगतान की सुविधा देने वाला मात्र एक माध्यम है, न कि पेमेंट ट्रांज़ेक्शन का कोई पक्ष।
    2. मैंडेट के तहत किए जाने वाले सभी भुगतान, PhonePe ऐप के माध्यम से होंगे, जो आपके द्वारा मान्य किए गए मैंडेट और PhonePe ऐप के माध्यम से मैंडेट रजिस्ट्रेशन के लिए आपके द्वारा साझा किए गए विवरण पर आधारित होंगी। PhonePe भुगतान के लिए सेट आपके खाते से काटी गई राशि के किसी भी वेरिफ़िकेशन और/या किसी विशेष ऑटोमैटिक भुगतान  के लिए किसी भी दोहरे भुगतान का ज़िम्मेदार नहीं होगा। इस सुविधा के तहत PhonePe ऐप के माध्यम से प्रत्येक मैंडेट के लिए प्रदान/अधिकृत किए गए विवरणों को वेरीफ़ाई करना आपकी ज़िम्मेदारी होगी।
    3. आप सहमत हैं और स्वीकार करते हैं कि आप अपने मैंडेट से जुड़े मोबाइल नंबर को बनाए रखने और अपडेट करने के लिए पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं। यदि आप अपना मोबाइल नंबर बदलते हैं, बंद करते हैं, या उपयोग करना छोड़ देते हैं, तो आपके द्वारा योग्य मर्चेंट के साथ स्थापित कोई भी प्री-ऑथराइज़्ड मैंडेट प्रोसेस होना जारी रह सकता है और आपके लिंक वित्तीय खातों से  भुगतान जारी रह सकता है। यदि आपका पिछला मोबाइल नंबर टेलीकॉम प्रोवाइडर द्वारा मोबाइल नंबर चर्न लिस्ट (MNRL) के तहत रीसायकल किया जाता है और PhonePe ऐप पर किसी नए उपयोगकर्ता द्वारा रजिस्टर किया जाता है, तो उस उपयोगकर्ता के पास आपका कोई भी पुराना डेटा, व्यक्तिगत जानकारी या एक्टिव मैंडेट का का एक्सेस नहीं होगा। यदि आप अब किसी मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं करते हैं और उससे जुड़े किसी भी एक्टिव मैंडेट को रोकना चाहते हैं, तो मैंडेट को निरस्त या मॉडिफ़ाई करने के लिए सीधे संबंधित योग्य मर्चेंट से संपर्क करना आपकी एकमात्र ज़िम्मेदारी है। अपने मोबाइल नंबर का उपयोग छोड़ने के बाद एक्टिव मैंडेट के तहत प्रोसेस किए गए किसी भी भुगतान के लिए PhonePe को उत्तरदायी नहीं ठहराया जाएगा।
    4. योग्य मर्चेंट से ऑटोमैटिक भुगतान  के ज़रिए लिए गए सामान या सेवा से जुड़ी किसी भी समस्या, चिंता या विवाद के लिए PhonePe ज़िम्मेदार नहीं होगा। इस मामले में सामान या सेवा से जुड़ी अपनी समस्याओं के लिए आप सीधे योग्य मर्चेंट से संपर्क कर सकते हैं।
    5. आप इस बात से सहमत हैं और मानते हैं कि मैंडेट को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए भुगतान के लिए सेट आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए। भुगतान के लिए सेट आपके खाते में पर्याप्त पैसे न होने की वजह से मैंडेट के तहत होने वाले भुगतान में किसी भी असफलता या कमी से जुड़ी किसी भी ज़िम्मेदारी के लिए PhonePe ज़िम्मेदार नहीं होगा।
    6. इस सुविधा के तहत PhonePe ऐप के ज़रिए की गई अपनी कार्रवाई, मैंडेट, और मैंडेट के तहत होने वाले भुगतान की नियमित समीक्षा करना आपकी ज़िम्मेदारी होगी। ऑटोमैटिक भुगतान  के संबंध में आपके जारीकर्ता या योग्य मर्चेंट द्वारा लगाए गए किसी भी अनधिकृत शुल्क, दंडात्मक शुल्क या देरी से भुगतान के लिए लगाए गए शुल्क या आपके द्वारा सेट किए गए मैंडेट रजिस्ट्रेशन / मैंडेट लिमिट में किसी भी गड़बड़ी के लिए PhonePe ज़िम्मेदार नहीं होगा।
    7. आप इस सुविधा के तहत ऑटोमैटिक भुगतान  के लिए RBI / NPCI द्वारा संबंधित गाइडलाइन्स / लागू कानूनों के तहत तय की गई मैंडेट लिमिट का पालन और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सहमत हैं।
  11. क्षतिपूर्ती और दायित्व
    1. इन ऑटोपे शर्तों के तहत बताए गए सुविधा के उपयोग या उपयोग न कर पाने की वजह से होने वाले किसी भी अप्रत्यक्ष, परिणामी, आकस्मिक, विशेष या दंडात्मक नुकसान या दायित्व (कानूनी दायित्वों सहित) के लिए PhonePe किसी भी स्थिति में ज़िम्मेदार नहीं होगा। इसमें मुनाफ़े या रेवेन्यू का नुकसान, कारोबार में रुकावट, कारोबार के मौकों का नुकसान, डेटा का नुकसान या अन्य आर्थिक हितों का नुकसान शामिल है। चाहे वह कॉन्ट्रैक्ट, लापरवाही, टॉर्ट या किसी अन्य वजह से हुआ हो। कुल दायित्व (अगर कोई हो) किसी भी स्थिति में उस वैध ट्रांज़ेक्शन की राशि से ज़्यादा नहीं होगा जिसकी वजह से यह मामला उठा है या एक सौ रुपये (₹100) से ज़्यादा नहीं होगा। इन दोनों में से जो भी कम हो।
    2. आप PhonePe, PhonePe की कंपनियों, इसके मालिकों, लाइसेंस-धारकों (जैसा भी लागू हो) और उनके अधिकारियों, डायरेक्टरों, एजेंटों और कर्मचारियों को किसी भी तृतीय पक्ष द्वारा किए गए किसी भी दावे, मांग या कार्रवाई (जिसमें वकील की उचित फीस भी शामिल है) से होने वाले नुकसान की भरपाई करेंगे और उन्हें सुरक्षित रखेंगे। साथ ही, ऑटोपे की इन शर्तों में बताए गए सुविधाओं के आपके उपयोग, ऑटोपे की इन शर्तों, UPI के उपयोग की शर्तें, गोपनीयता नीति, अन्य शर्तों और नीतियों के उल्लंघन, या किसी लागू कानून या किसी तीसरे पक्ष के अधिकारों (जिसमें बौद्धिक संपदा से जुड़े अधिकारों का उल्लंघन भी शामिल है) के उल्लंघन के कारण या उससे जुड़ी किसी भी पेनल्टी के लिए भी आप जिम्मेदार होंगे और नुकसान की भरपाई करेंगे।
  12. सामान्य शर्तें
    1. ऑटोपे से जुड़ी ये शर्तें भारत के कानूनों के अधीन होंगी, जिसमें कानून के टकराव के सिद्धांतों को लागू नहीं माना जाएगा। इन ऑटोपे शर्तों से संबंधित या इनसे होने वाले आपके और PhonePe के बीच किसी भी दावे या विवाद का निपटारा विशेष रूप से बैंगलुरू के सक्षम क्षेत्राधिकार वाले न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
    2. PhonePe ऑटोपे की इन शर्तों के तहत उपलब्ध कराई गई इस सुविधा की सटीकता और वास्तविकता के संबंध में सभी वारंटियों को चाहे वे स्पष्ट हों या निहित, अस्वीकार करता है। PhonePe, ऑटोपे सुविधा, रिज़र्व पे सुविधा, PhonePe UPI, PhonePe प्लेटफ़ॉर्म की गुणवत्ता और उपलब्धता के बारे में कोई वारंटी या प्रस्तुतिकरण नहीं करता है। भले ही वे स्पष्ट हों या निहित, जिसमें व्यापारिकता, किसी विशेष उद्देश्य के लिए उपयुक्तता, या तीसरे पक्ष के बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन न करने की कोई वारंटी शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। सेवाएँ “जैसी हैं”, “वैसी उपलब्ध हैं” और सभी कमियों के साथ प्रदान की जाती हैं। PhonePe केवल ट्रांज़ेक्शन का एक सर्विस प्रोवाइडर है और ट्रांज़ेक्शन में कोई पक्षकार नहीं है। हम निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ट्रांज़ेक्शन को पूरा करने और संसाधित करने का प्रयास करते हैं। हालाँकि PhonePe, ऑटोपे की इन शर्तों, PhonePe UPI के संबंध में सभी उत्तरदायित्व को अस्वीकार करता है, जिसमें ट्रांज़ेक्शन की असफलता, PhonePe UPI या PhonePe प्लेटफ़ॉर्म की अनुपलब्धता, इससे प्रतिक्रिया न मिलना , देरी, सिस्टम की असफलता और/या ट्रांजे़क्शन की वैधता से उत्पन्न होने वाले उत्तरादायित्व शामिल हैं, लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं। PhonePe, PhonePe UPI, PhonePe प्लेटफ़ॉर्म, PhonePe सेवाएं, ट्रांज़ेक्शन आदि की किसी भी विशेषता की किसी भी त्रुटि, असफलता, व्यवधान या अनुपलब्धता के लिए भी उत्तरदायी नहीं होगा। कृपया किसी भी ट्रांज़ेक्शन से होने वाली किसी भी समस्या के लिए अपने जारीकर्ता से संपर्क करें। सभी ट्रांज़ेक्शन पूरी तरह से प्राप्तकर्ता और भुगतानकर्ता के बीच हैं, जिसमें PhonePe पर कोई भी उत्तरदायित्व नहीं है।
    3. हमारे पास मौजूद आपके ट्रांज़ेक्शन रिकॉर्ड और अन्य लॉग, ट्रांज़ेक्शन और आपके द्वारा ऑटोपे और UPI/PhonePe UPI के उपयोग के प्रमाण के तौर पर अंतिम और बाध्यकारी होंगे।
    4. PhonePe UPI के उपयोग की शर्तें, सामान्य नियम और शर्तें, और PhonePe की गोपनीयता नीति को ऑटोपे की इन शर्तों का हिस्सा माना जाएगा। अगर इन ऑटोपे शर्तों और PhonePe UPI के उपयोग की शर्तों, सामान्य नियमों और शर्तों, या PhonePe की गोपनीयता नीति के बीच कोई विवाद होता है, तो ऑटोपे की इन शर्तों के ज़रिए चालू की गई सुविधा के मामले में ऑटोपे की इन शर्तों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
PhonePe Logo

Business Solutions

  • Payment Gateway
  • E-commerce PG
  • UPI Payment Gateway
  • Express Checkout
  • Offline Merchant
  • Offline Payment Partner
  • Advertise on PhonePe
  • SmartSpeaker
  • POS Machine
  • Payment Links
  • Travel and Commute

Insurance

  • Motor Insurance
  • Bike Insurance
  • Car Insurance
  • Health Insurance
  • Life Insurance
  • Term Life Insurance
  • Personal Accident Insurance
  • Travel Insurance
  • International Travel Insurance

Investments

  • 24K Gold
  • Liquid Funds
  • Tax Saving Funds
  • Equity Funds
  • Debt Funds
  • Hybrid Funds

Lending

  • Consumer Lending
  • Merchant Lending
  • Secured Loans

General

  • About Us
  • Careers
  • Investors Relations
  • Contact Us
  • Press
  • Ethics
  • Report Vulnerability
  • Merchant Partners
  • Blog
  • Tech Blog
  • PhonePe Pulse
  • Merchant Onboarding Guidelines

Legal

  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance Policy
  • How to Pay
  • E-Waste Policy
  • Trust & Safety
  • Global Anti-Corruption Policy
  • PhonePe Account Aggregator Notice

See All Apps

Download PhonePe App Button Icon

PhonePe Group

  • Indus Appstoreexternal link icon
  • Share.Marketexternal link icon

Credit Cards

  • PhonePe HDFC Bank Co-Branded Credit Cards
  • PhonePe SBI Card Co-Branded Credit Cards
  • Wish Credit Card

Certification

Sisa Logoexternal link icon
LinkedIn Logo
Twitter Logo
Fb Logo
YT Logo

*These are company numbers as of September, 2025

© 2026, All rights reserved
PhonePe Logo

Business Solutions

arrow icon
  • Payment Gateway
  • E-commerce PG
  • UPI Payment Gateway
  • Express Checkout
  • Offline Merchant
  • Offline Payment Partner
  • Advertise on PhonePe
  • SmartSpeaker
  • POS Machine
  • Payment Links
  • Travel and Commute

Insurance

arrow icon
  • Motor Insurance
  • Bike Insurance
  • Car Insurance
  • Health Insurance
  • Life Insurance
  • Term Life Insurance
  • Personal Accident Insurance
  • Travel Insurance
  • International Travel Insurance

Investments

arrow icon
  • 24K Gold
  • Liquid Funds
  • Tax Saving Funds
  • Equity Funds
  • Debt Funds
  • Hybrid Funds

Lending

arrow icon
  • Consumer Lending
  • Merchant Lending
  • Secured Loans

General

arrow icon
  • About Us
  • Careers
  • Investors Relations
  • Contact Us
  • Press
  • Ethics
  • Report Vulnerability
  • Merchant Partners
  • Blog
  • Tech Blog
  • PhonePe Pulse
  • Merchant Onboarding Guidelines

Legal

arrow icon
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance Policy
  • How to Pay
  • E-Waste Policy
  • Trust & Safety
  • Global Anti-Corruption Policy
  • PhonePe Account Aggregator Notice

PhonePe Group

arrow icon
  • Indus Appstoreexternal link icon
  • Share.Marketexternal link icon

Credit Cards

arrow icon
  • PhonePe HDFC Bank Co-Branded Credit Cards
  • PhonePe SBI Card Co-Branded Credit Cards
  • Wish Credit Card

Certification

Sisa Logo

See All Apps

Download PhonePe App Button Icon
LinkedIn Logo
Twitter Logo
Fb Logo
YT Logo

*These are company numbers as of September, 2025

© 2026, All rights reserved